फिर से लगी आईफोन में आग, दो दिन में दूसरा मामला सामनें आया

Join Us icon

इसी हफ्ते स्विटजरलैंड के ज्यूरिख स्थित एप्पल स्टोर में आईफोन में ब्लास्ट की दुर्घटना सामनें आई थी। इस दुर्घटना में 7 लोग जख्मी हुए थे। वहीं अब एक बार फिर से दुनिया के दूसरे कोने से ऐसी ही एक और खबर आई है जहां आईफोन में धमाका हुआ है। संयोग की बात यह है कि आईफोन में हुआ यह ब्लास्ट भी एप्पल स्टोर में ही हुआ है और इस बार यह दुर्घटना स्पेन में हुई है।

एप्पल इनसाईडर की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि ताजा मामला वेलेंसिआ स्पेन स्थित एप्पल स्टोर का है। रिपोर्ट के अनुसार यहां भी ज्यूरिख जैसा ही हादसा हुआ है। यहां भी आईफोन में उस वक्त धमाका हो गया जब एप्पल स्टोर में सर्विसमैन उस फोन को ​रिपेयर कर रहा था। हालांकि इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

iphone 91 mobiles

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दोपहर के वक्त की है और उस समय स्टोर में ज्यादा भीड़ नहीं थी। जब सर्विसमैन आईफोन को रिपेयर कर रहा था, उस वक्त अचानक से आईफोन की बैटरी में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने के बाद फोन में ब्लास्ट नहीं हुआ। लेकिन आग की वजह से स्टोर का एक फ्लोर धुएं से भर गया ​तथा स्टोर पर मौजूद लोगों ने ही फोन पर रेत डाल कर आग को बुझाया।

आईफोन की बैटरी हुई ब्लास्ट, 7 लोग हुए जख्मी

एक ही हफ्ते में दो अलग अलग जगहों से एप्पल आईफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने की खबर आ जाना एप्पल की साख के लिए सही नहीं है। वहीं दूसरी ओर एप्पल की ओर से पहले ही आईफोन की बैटरी में खामी की बात को स्वीकार किया जा चुका है और कंपनी की ओर बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चलाया जा रहा है। ऐसे में सदेंह है कि हो सकता है ये दोनों आईफोन इसी प्रोग्राम के चलते बैटरी रिप्लेमेंट के लिए एप्पल स्टोर में लाए गए हों।