
Apple ब्रांड का सिर्फ नाम ही बड़ा नहीं है बल्कि इसके काम भी बड़े हैं। यह कंपनी अपने प्रीमियम क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है और iPhone, iPad से लेकर एप्पल का अन्य सामान भी महंगी कीमतों पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होता है। हाल ही में iPhone 13 Series लॉन्च करने वाली एप्पल कंपनी ने अपना एक नया प्रोडक्ट Microfiber Polishing Cloth मार्केट में उतारा है। कहने को तो यह सिर्फ स्क्रीन साफ करने का कपड़ा है लेकिन इंडिया में इसकी कीमत 1,900 रुपये है। वैसे मजे की बात है कि इसे खरीदने के लिए आप 224 रुपये प्रति माह की EMI भी बनवा सकते हैं।
Apple Polishing Cloth ने कल नए MacBooks, Airpods और Home mini डिवाईस के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह एक माइक्रोफाइबर पोलिशिंग क्लॉथ है, जिसका काम आईफोन, आईपैड और मैकबुक की स्क्रीन डिसप्ले को साफ करता है। कंपनी का कहना है कि यह Polishing Cloth बेहद ही सॉफ्ट, नॉन अब्रेसिव मैटेरियल से बनाया गया है जो डिवाईस की डिसप्ले हानि नहीं पहुॅंचाएगा। बहरहाल स्क्रीन साफ करने वाले ही इस कपड़े की कीमत सुनकर तो कई भारतीयों का यही कहना है कि इतने में तो उनके दो जोड़ी नए कपड़े आ जाएंगे।
Apple MacBook Pro India Price
कंपनी के लेटेस्ट मैकबुक प्रो की बात करें तो यह डिवाईस दो डिसप्ले मॉडल्स में लॉन्च हुआ है। एक मैकबुक मॉडल जहां 14 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है वहीं दूसरे मैकबुक मॉडल में 16 इंच की स्क्रीन दी गई है। ये दोनों ही MacBook Pro 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। नए मैकबुक प्रो को इंडिया में M1 Pro और M1 Max वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Apple MacBook Pro 14 इंच के 512GB स्टोरेज वाले M1 Pro वेरिएंट को 1,94,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह इस डिवाईस का 1TB वाला एम1 प्रो वेरिएंट 2,39,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है।
Apple MacBook Pro 16 इंच मॉडल में 512GB स्टोरेज वाला M1 Pro वेरिएंट 2,39,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वाला M1 Pro वेरिएंट 2,59,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
16 इंच डिसप्ले वाला ही Apple MacBook Pro M1 Max वेरिएंट कंपनी की ओर से 3,29,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।





















