डाटामेल नई पहल, हिंदी में बना सकते हैं ईमेल आईडी

Join Us icon

अब तक आप अपने ईमेल अकाउंट इं​ग्लिश में ही बना पाते हैं लेकिन भारत की प्रमुख आईटी एवं सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी इन्फोसिस की समूह डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने डाटामेल नाम से पहली भाषाई ईमेल आईडी सेवा की शुरुआत की है। खास बात यह कही जा सकती है कि अब आप हिंदी सहित 8 क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी ईमेल आईडी बना सकत हैं। इसके अलावा आप 3 विदेशी भाषाओं अरबी, रूसी और चीनी में भी यह ईमेल आईडी बनाने की सुविधा देता है।

अब एयरपोर्ट पर ही एक्सचेंज किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7

इस बारे में डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज का कहना है कि आने वाले दिनो में 22 भाषाओं में निशुल्क ई-मेल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। डाटामेल की ईमेल सेवा को आप प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रायड फोन के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह आईओएस को सपोर्ट करने में भी सक्षम है।

5 सबसे सस्ते फिं​गर​प्रिंट स्कैनर वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

इस बारे मकें डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर व सीईओ डॉ अजय ने बताया कि आईएएमएआई की रिपोर्ट के अनुसार वल्र्ड वाइड वेब पर भारतीय भाषाओं के अकाउंट सिर्फ 0.1 प्रतिशत हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में 89 फीसदी आबादी ऐसी है जो गैर अंग्रेजी भाषी हैं। ऐसे में उन लोगों को अंग्रेजी के माध्यम से ईमेल से कम्यूनिकेशन करने में परेशानी होती है। इसीलिए सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन और मेक इन इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड ने ‘डाटामेल’ के नाम से पहली निशुल्क भारतीय ईमेल सेवा की शुरुआत की है।