77 km रेंज और 30 km/h की स्पीड के साथ आया Honda का ये Electric Scooter, देगा Car की फील

Join Us icon

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आई सुनामी को देखते हुए जल्द ही Honda भी भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस पर काम कर रही है। वहीं, इस बीच कंपनी ने अपने घरेलू बाज़ार जापान में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Gyro Canopy:e नाम से लॉन्च कर दिया है। इस ई-स्कूटर की खास बात है कि यह एक electric three-wheeler vehicle है जो कि बड़े ही अनोखे और शानदार डिजाइन के साथ आया है। दरअसल, कंपनी ने इस स्कूटर में एक बड़ी विंड शील्ड दी है जो कि राइडर को धूल और बारिश से बचाएगी। कुल मिलाकर यह स्कूटर एक कार जैसी फील देगा।

Honda Gyro Canopy:e का प्राइस

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जापान में 715,000 येन (लगभग 4.67 लाख रुपए) कीमत में लॉन्च किया गया है। कीमत एक कार के बराबर है। लेकिन, आपको बता दें कि Gyro Canopy:e एक कार्गो थ्री-व्हीलर है। इसका मतलब की इस स्कूटर का काम माल ढोना है। इसे भी पढ़ें: लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car

gyro-canopy_e

स्पीड और रेंज

Honda Gyro Canopy:e इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 77 Km है और स्कूटर को 30 किमी/घंटा से अधिक की औसत स्पीड पर चलाने पर यह रेंज बढ़ सकती है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3,200W का पीक आउटपुट जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर है। हालांकि, रेगुलर पावर आउटपुट 580W मिलेगा। इसके अलावा इसमें रिमूवेबल और स्वैपेबल बैटरी हैं, जो ई-स्कूटर की रेंज को और बढ़ा देती है। वहीं, आपको बता दें कि अभी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में आने की कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki भी ला रही है अपनी Electric Car, कीमत रहेगी कम! अब बदलेगा Electric Vehicle का बाजार

लेटेस्ट वीडियो

लेकिन, माना जा रहा है कि अगर Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च होते हैं तो इनका सीधा मुकाबला बजाज चेतक और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ होगा। इन दोनों ही स्कूटर्स की भारत में जबरदस्त मांग देखी जा रही है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक को हाल ही में लॉन्च किया गया, जिसने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड कायम किया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here