ऑनर ला रहा है सस्ता फोन जिसमें होगा बेज़ल लेस डिसप्ले और 13एमपी कैमरा

Join Us icon

हुआवई ब्रांड आॅनर आने वाले कुछ दिनों में बड़ी तैयारी कर रहा है। कंपनी जहां एक ओर उंचे बजट में आॅनर व्यू 20 को लाने का प्लान बना रही है। वहीं दूसरी ओर आॅनर द्वारा कम रेंज मेंं एक फोन की भी जानकारी सामने आई है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन को लिस्ट किया गया है जहां फोन के बारे में लगभग सारी सूचनाएं उपलब्ध हैं। आॅनर के इस फोन को जेएटी—एएल00 और जेएटी—टीएल00 नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि फोटोग्राफी अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशन देखे जा सकतेहैं। एक्सक्लूसिव: डुअल कैमरा, नॉच डिसप्ले और यूएसबी टाइप सी के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम20

लिस्ट किए गए मॉडल में 6.88—इंच की सक्रीन दी गइ है जो 1560 x 720 एचडी+ रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। चिपसेट का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टा कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम दी गई है। हालांकि दो मैमोरी आॅप्शन हैं। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही 512जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। शाओमी फैंस के लिए खुशखबरी: कम हो गया रेडमी 6ए का प्राइस, जानें क्या होगा नया प्राइस

जहां आज डुअल कैमरा ट्रेंड बन रहा है। ऐसें लिस्ट किया गया आॅनर जेएटी—एएल00 में आपको सिंगल रियर माउंट कैमरा मिलेगा। फोन में 13—मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8—मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जानकारी दी गई है। वहीं पार बैकअप के लिए यह फोन 2,920एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन भी उपलब्ध है। यह फोन 156.28 x 73.5 x 8.0 एमएम है और वजन 150 ग्राम है। वहीं ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड सहित चार रंगों में उपलब्ध होगा। हालांकि अब तक इस फोन का नाम पता नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि यह आॅनर प्ले 8 नाम से पेश हो सकता है।

Comments are closed.