आप भी नहीं देखते TV के सभी चैनल्स तो ऐसे बनाएं पसंद का पैकेज, सिंपल है पूरा प्रोसेस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/TV-Channel-DTH.jpg

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इस साल जून को अपना एक चैनल सिलेक्टर वेब पोर्टल को लॉन्च किया था। इस वेब पोर्टल की मदद से यूजर अपनी पंसद से अपने केबल व डीटीएच चैनल्स का एक पैक क्रिएट कर सकते हैं। यह वेब पोर्टल उन सभी यूजर्स के लिए काफी अच्छा है जो टीवी के सभी चैनल्स नहीं देखते। अगर बात करें ट्राई की नई वेब पोर्टल की तो यहां से यूजर्स करीब 15 सर्विस प्रोवाइडर्स के चैनल पैक को मॉडिफाई कर सकते हैं और पेमेंट करने से पहले पैसों को एनालिसिस भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं TRAI का चैनल सलेक्टर वेब पोर्टल काम कैसे करता इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कैसे करें इस वेब पोर्टल का यूज:

ऐप से भी कर सकते हैं चैनल सिलेक्ट

आपको याद दिला दें कि वर्ष 2018 में TRAI ने अपनी चैनल सेलेक्ट ऐप लॉन्च की थी। यह सुविधा यूजर्स को तब दी गई थी जब इस बात की घोषणा की गई थी कि यूजर्स को अब से केवल उन्हें चैनल्स का पैसा देना है जिनका वो इस्तेमाल करते हैं। वहीं, इसके बाद भी कुछ यूजर्स को ऐप का इस्तेमाल करने में पेशानी थी, जिसके बाद TRAI ने चैनल सलेक्टर वेब पोर्टल लॉन्च किया कर यूजर्स की इस परेशानी को हल किया।