3जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई एंजॉय 6एस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/Huawei-Enjoy-6.jpg

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने एनजॉय 6एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी द्वारा अक्टूबर माह में लॉन्च हुआवई एनजॉय 6 का ही अपग्रेड संस्करण है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध होगा, भारत में इसके लॉन्च के बारे में कंपनी ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। चीन में इस फोन को 1,599 यूआन में पेश किया गया है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार 15,800 रुपये है।

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंजॉय 6एस अपने पुराने संस्करण से ज्यादा अलग नहीं है। लुक और फीचर के मामले में दोनों में कई समानताएं हैं। हुआवई एंजॉय 6एस में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। हालांकि इस बजट में एचडी रेजल्यूशन आज थोड़ी कम आंका जाएगा।

फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435​ चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। एंजॉय 6एस में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।

जियोनी ला रहा है 7,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

डुअल सिम आधारित हुआवई एंजॉय में कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के साथ वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,020 एमएएच की बैटरी है।