Huawei Nova 8 Pro और Honor Play 20 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Huawei-Nova-8-Pro-4G.jpg

Huawei और सब-ब्रांड Honor ने होम मार्केट चीन में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Honor ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Honor Play 20 को मार्केट में पेश किया है तो वहीं हुवावे पहले लॉन्च किए Huawei Nova 8 Pro स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लॉन्च किया है। Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन Unisoc Tiger T610 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही हुवावे ने Huawei Nova 8 Pro स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को Kirin 985 चिपसेट के साथ पेश किया है। यहां हम आपको हुवावे और हॉनर के दोनों लॉन्च किए स्मार्टफोन के बारे में पूरी डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Honor Play 20 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Honor Play 20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 12bn Unisoc Tiger T610 चिपसेट दिया है, जिसमें 2 x Cortex A75 कोर और 6 x Cortex A55 कोर दिए गए हैं। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU दिया गया है।

Honor Play 20 स्मार्टपोन में 8 GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी है। फोन में स्टोरेज के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। ऑनर का यह फोन Android 10 OS पर आधारित Magic UI 4.0 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दिया गया है।

कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमेरी कैमरा 13 मेगापिक्सल है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है।

Huawei Nova 8 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 8 Pro 4G स्मार्टफोन में 6.72-इंच की OLED डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजलूशन FullHD+ 2676 x 1236 पिक्सल है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हैं। हुवावे का यह स्मार्टफोन कंपनी के Kirin 985 चिपसेट के साथ 8GB के रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO 7 सीरीज दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। Nova 8 Pro 4G स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का वाइड और 32MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Moto G20 फोन, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती

Nova 8 Pro 4G स्मार्टफोन के रियर पैनल में कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दाया है। इस फोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी मात्र 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

कीमत

Honor Play 20 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ 1099 युआन (करीब 12,600 रुपये) और तीसरा वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ 1,399 युआन (करीब 16,100रुपये) के साथ पेश किया गया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन मैजिक नाइट ब्लैक, आइसलैंड व्हाइट, ऑरोरा ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Huawei Nova 8 Pro 4G स्मार्टफोन की कीमतें से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है।