
Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Mate 40 के अंदर एक नया फोन पेश कर दिया है, जिसका नाम Mate 40E 5G है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के अंदर Huawei Mate 40, Mate 40 Pro, और Mate 40 Pro+ को पिछले साल अक्टूबर में पेश कर चुकी है। हालांकि, इस हिसाब से सीरीज के अंदर आए इस नए फोन Mate 40E को काफी लेट पेश किया गया है। कंपनी ने फिलहाल यह हैंडसेट अपनी घरेलू मार्केट चीन में ही लॉन्च किया है और दूसरी मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आगे जानते हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुुछ।
Huawei Mate 40E 5G का डिजाइन
हुवावे मेट 40 की तरह ही Mate 40E स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है इसके अलावा फोन में कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है जो कि इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही रियर पर फोन में सर्कुल क्वाड कैमरा सेटअप है। इसी सेटअप में आपको एक एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इन सबके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ किताब की तरह खुलने वाला Huawei Mate X2 फोन, क्या बदलेगी फोल्डेबल फोन्स की दुनिया
Huawei Mate 40E 5G की स्पेसिफिकेशन्स
हुवावे मेट 40ई 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,376 पिक्सल) ओलेड डिसप्ले दिया गया है जो कि रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपल रेट 240Hz सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 990E चिपसेट दिया गया है जिसे Mali-G76 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें एफ/1.9 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर अपर्चर एफ/2.4 के साथ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Huawei ने लॉन्च किए दो धांसू 5G स्मार्टफोन्स Nova 8 और Nova 8 Pro, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, एनएफसी, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Huawei Mate 40E में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है।
कीमत
Huawei Mate 40E के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 51,500 रुपए) है और इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,099 (लगभग 57,100 रुपए) है। कंपनी ने फोन को ब्राइट ब्लैक, ग्लेज़ व्हाइट और सीक्रेट सिल्वर कलर में पेश किया है।





















