ये कंपनी ला रही 160W फास्‍ट चार्जिंग वाला फोन, लॉन्च से पहले देखें इसका प्रीमियम डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/iNFINIX-160W-smartphone-.jpeg

लो बजट में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इंफीनिक्स मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो 160 वॉट के अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगा। इस चार्जिंग टेक्नॉलजी को कंपनी कौन से अपकमिंग स्मार्टफोन में ऑफर करेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। वहीं, अब इस फोन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। XDA Developers की रिपोर्ट में डिवाइस के डिजाइन रेंडरर्स को लीक कर दिया है। रेंडरर्स के आधार पर, कथित Infinix स्मार्टफोन भारत में कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए किसी भी अन्य डिवाइस से काफी अलग लग रहा है। आइए लॉन्च से पहले लीक हुए आगामी Infinix स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडरर्स पर एक नजर डालते हैं।

Infinix के अपकमिंग फोन का डिजाइन

डिज़ाइन रेंडरर्स को देखकर लग रहा है कि यह एक अपर मिड-रेंज या एक प्रीमियम कैटेगरी में पेश किया जा सकता है। रेंडरर्स के अनुसार इसमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले है। साथ ही लीक रेंडरर्स से पता चलता है कि फोन में डिस्प्ले के ऊपर और नीचे कम से कम बेज़ल हैं। इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कैमरा कटआउट है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। निचले किनारे पर स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। पावर और वॉल्यूम कुंजियां दाएं किनारे पर स्थित हैं। इसे भी पढ़ें: 8GB RAM, 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ Note 10 Series इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

रियर पैनल पर एक बड़ी “नाउ” ब्रांडिंग है, जैसा कि हम “डेयर टू लीप” ब्रांडिंग के साथ रियलमी के कुछ फोन देख चुके हैं। इसमें काफी बड़े कैमरा कटआउट के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है। एलईडी फ्लैश को ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है।

रिपोर्ट में फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी किस फोन के साथ यही नई तकनीक वाला चार्जिंग फीचर देगी। वहीं, दूसरी ओर इस बात को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनफि‍निक्‍स ने इजिप्ट, इंडोनेशिया और नाइजीरिया में अपने विंडोज लैपटॉप सेल करना शुरू किया है, इससे एक अंदेशा और लगाया जा सकता है कि बिना डेडीकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के 160W चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

उम्मीद की जा रही है कि इनफिनिक्स के इस फोन में यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के साथ ही कम समय में बैटरी फुल चार्ज करने जैसे फीचर्स का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कुछ समय पहले शाओमी की ओर से खबर आई थी कि इस साल की दूसरी छमाही में 200W फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी पेश की जाएगी। यह टेक्नॉलजी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली होगी।