
हांगकांग स्थित स्मार्टफोन ब्रांड Infinix अगले महीने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इंडिया टुडे के साथ हाल ही में बातचीत में इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने पुष्टि की कि कंपनी जनवरी में भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कंपनी 2022 में कंपनी की ओर एस टीवी लाइनअप के अंदर 55-इंच का स्मार्टटीवी भी पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास सिर्फ 4जी स्मार्टफोन्स का पोर्टफोलियो है, जिसे कंपनी एक्सपैंड करने पर काम कर रही है।
इंटरव्यू के दौरान अनीश कपूर ने बताया कि वर्तमान समय में 5G डिवाइस की कीमत जाहिर तौर पर 4G फोन की तुलना में ज्यादा होगी, लेकिन देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद हैंडसेट काफी किफायती हो जाएंगे। फिलहाल, ऐसे कई यूजर्स हैं जो 5जी सर्विस शुरू होने से पहले ही 5जी डिवाइस खरीदना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाने की सोच रहे हैं, जहां ग्राहक या तो बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाला 4जी फोन ले सकें या फिर 5जी का विकल्प चुन सकें।

अनीश कपूर ने कहा कि फोन की कीमत तय करने में बहुत सारे कारक शामिल होते हैं। यह केवल कंपोनेंट की प्राइस पर तय नहीं होता कि फोन का प्राइस क्या होगा। वहीं, पिछले कुछ महीनों में डॉलर में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह फोन के प्राइस को भी तय करती है। फिर भी, हम उस 20,000 रुपए के अंदर ही इनफिनिक्स के 5G फोन को पेश करेंगे। इसे भी पढ़ें: Infinix InBook X1 सीरीज के तीन लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा कंपनी ने 2021 के आखिरी तक भारतीय बाजार में एक 55-इंच प्रीमियम टीवी लॉन्च करने की बात की थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, प्रीमियम टीवी लॉन्च करने की प्लानिंग अभी भी जारी है, जो 2022 की पहली छमाही में आ सकता है। अनीश कपूर ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल एक स्मार्ट टीवी पेश किया था, जिसे ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

















