5000mAh बैटरी और 6.1-इंच डिसप्ले वाला ये स्मार्टफोन जल्द करेगा मार्केट में एंट्री, Realme-Xiaomi को देगा चुनौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/Infinix-Smart-HD-2021-india-launch-soon.jpg

देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए इनफिनिक्स ने ‘ज़ीरो सीरीज़’ का विस्तार किया है जिसके तहत Infinix Zero 8i स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, इस फोन के लॉन्च के बाद कंपनी के एक नए फोन के लॉन्च होने की जानकारी सामने आ रही है। इनफिनिक्स देश में अपनी स्मार्ट सीरीज का नया हैंडसेट Smart HD 2021 लाने की तैयारी में है। यह फोन अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन के साथ ही Infinix भारत में इसी महीने नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और साउंड बार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

दरअसल, Infinix India के CEO, अनीश कपूर ने Trakin Tech के साथ एक विशेष इंटरव्यू में एक नए स्मार्टफोन की झलक दिखाई है। उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना पहले अगले साल जनवरी में स्मार्ट एचडी 2021 स्मार्टफोन लॉन्च करने की थी। लेकिन अब यह फोन दिसंबर 2020 में लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन के अलावा अनीश कपूर ने देश में एक स्मार्ट टीवी और साउंड बार भी इसी महीने लॉन्च करने की जानकारी दी। हालांकि, अभी इन प्रॉडक्ट्स के बारे में कोई डीटेल्स का पता नहीं चला है। लेकिन, स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमें पहले से है।

इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में 6.1 इंच आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर आएगा। डिसप्ले का रिजोल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। वहीं, फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक वाला चिपसेट हो सकता है। हालांकि, अभी चिपसेट के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: दिसंबर में नहीं आएगा Jio और Google का 4G-5G फोन, अभी करना होगा इंतजार

इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। साख ही स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 5वाट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक भी सपॉर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में एक स्क्वायर शेप सिंगल कैमरा मॉड्यूल होगा। फ्रंट मं में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2G/3G, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। वहीं, फोन एंडरॉड 10 गो एडिशन पर काम करेगा।