Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले कंपनी शेयर किया ऑफिशियल अनबॉक्सिंग वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/infinix-zero-5G.jpg

Infinix भारत में 14 फरवरी को अपना पहला 5G स्मार्टफोन Infinix Zero 5G को लॉन्च करेगा। कंपनी ने ट्वीटर पर इस स्मार्टफोन की मेजर स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है। Infinix India के सीईओ अनीष कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे अपकमिंग Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कुछ मेजर स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म होती हैं। Infinix Zero 5G स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Infinix Zero 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन को भारत में Mediatek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसकी मदद से फोन की रैम को तीन जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अपकमिंग Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FHD+ स्क्रीन दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फिलहाल Infinix ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह IPS LCD पैनल है या फिर AMOLED पैनल है। हालांकि टिपस्टर योगेश बरार का दावा है कि यह IPS LCD पैनल है।

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Dual 5G SIM सपोर्ट के साथ आएगा, जो 5G के 13 बैंड सपोर्ट करता है। Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP और 2MP के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस फोन में 30x जूस फीचर दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Crayon Motors ने भारत में 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 पर आधारित XOS पर रन करता है। क़ीमत की बात करें तो टिपस्टर योगेश का दावा है कि यह फ़ोन भारत में करीब 20 हज़ार रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक