वीडियो में आप ही हैं? खबरदार, गलती से भी ओपन मत करना ऐसा फेसबुक मैसेज! जोरों पर है यह FB Scam

फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंडलिस्ट में से ही किसी दोस्त मैसेज आता है जिसमें लिखा मिलता है, Is that you in the Video? या फिर 'क्या इस वीडियो में आप हैं?' इस मैसेज के साथ एक URL link भी दिया गया होता है तथा इस लिंक पर क्लिक करते ही Facebook ID को हैक कर लिया जाता है।

Join Us icon

क्या इस वीडियो में आप हैं? अगर आपकी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में से कोई दोस्त अचानक से आपको यह मैसेज करेगा तो आपका रिऐक्शन क्या होगा? शायद आप भी यह मैसेज देखते ही उसे जल्द से जल्द ओपन करेंगे और उस वीडियो को देखना चाहेंगे। बस यही छोटी की चीज आपके पूरे Facebook Account को hack का सकती है। और यह हैकिंग ऐसी नहीं होगी जो सिर्फ आपकी टाईमलाईन या अकाउंट में कुछ गड़बड़ी करेगी, बल्कि आपके अकाउंट को हैक करके आपकी पूरी फ्रेंडलिस्ट को उल्टे सीधे मैसेज किए जाएंगे। यह कोई कहानी या डरावनी चेतावनी नहीं है। यह सौ प्रतिशत सच है जो इन दिनों हो रहा है और यह Facebook Messenger Scam बहुत तेजी से फैल रहा है।

Facebook स्कैम

अर्चना के फेसबुक अकाउंट पर एक ऐसा ही मैसेज आया था जिसमें लिखा गया था, ‘क्या इस वीडियो में आप हैं?’  इस मैसेज के साथ एक URL link भी दिया गया था। हर व्यक्ति की तरह उसने भी यही सोचा कि ऐसा कौन-सी वीडियो में है जिसमें मैं भी हूं! यही जानने के लिए अर्चना ने उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक में तो कुछ भी नहीं मिला, लेकिन इस एक क्लिक ने अर्चना की पूरी Facebook ID को हैक कर लिया।

Is that you in the Video Facebook Messenger dangerous Scam

जब अर्चना ने उस लिंक पर क्लिक किया था, तो फेसबुक का ही लॉगइन पेज सामने आया था जिसमें उसे अपना अकाउंट लॉगइन करना था। इसे नॉर्मल प्रोसेस मानते हुए अर्चना ने अपना फेसबुक आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर दिया। फेसबुक लॉगइन हो गया लेकिन अर्चना को उसकी कोई वीडियो नहीं दिखी। लेकिन यह मामला यहीं नहीं रूका। अर्चना की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में मौजूद उसके दोस्तों को उसके अकाउंट से मैसेज जाने शुरू हो गए। कई फेसबुक यूजर्स के पास मैसेज गए और उन मैसेज में भी यही लिखा था, ‘Is that you in the Video? यह भी पढ़ें : SMS Failed to Send! अगर आपके सामने भी आ रही है मैसेज से जुड़ी यह दिक्कत, तो ऐसे करें चु​टकियों में ठीक

यह Facebook Messenger Scam एक सर्किल की तरह काम कर रहा है और एक व्यक्ति के जरिये अन्य कई यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्चना के पास जिस दोस्त से यह मैसेज आया था, उसका अकाउंट पहले से ही हैक था। यहां एक और रोचक बात आपको जानना जरूरी है कि अर्चना का फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद उसके पास जो चेतावनी वाला मेल आया था ​उसके अनुसार अर्चना की फेसबुक आईडी नेपाल में लॉगइन हुई थी।

आईडेंटिटी थेफ्ट

उपर हमने जिस घटना का जिक्र किया है वह आईडेंटिटी थेफ्ट का ही एक उदाहरण है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है आईडेंटिटी थेफ्ट या आईडी थेफ्ट उसे कहा जाता है जब किसी इंसान की पहचान उसकी परमिशन के बिनी ही धोखे से चुरा ली जाती है। लोगों की पहचान चुराए जाने के बाद उसका यूज़ अलग-अलग तरह के गलत कामों में किया जाता है तथा उस अंजान व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल करते हुए कई तरह के फ्रॉड किए जाते हैं।

Is that you in the Video Facebook Messenger dangerous Scam

फेसबुक वाले केस की ही बात करें तो यहां ID theft के जरिये अकाउंट व पासवर्ड तो मिलता ही है वहीं साथ ही आपका फोन नंबर, ईमेल अकाउंट, लोकेशन तथा फ्रेंड लिस्ट में मौजूद आपके परिवार, दोस्त व रिश्तेदारों का डाटा भी हैकर्स द्वारा इक्ट्ठा कर लिया जाता है। इस बात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड और बैंक में शामिल किया हुआ है। और मोबाइल नंबर से जरिये ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले भी जा सकते हैं।

हैकर्स से कैसे बचें

सिर्फ आपकी जागरूकता और लापरवाही ही आपको हैकर्स के जाल में फंसा सकती है या उससे बचा सकती है। उपरोक्त Facebook Messenger Scam के तेजी फैलने की सबसे बड़ी वजह है जिज्ञासा, यानी जानने की इच्छा। वीडियो में क्या है? भेजे गए लिंक में क्या है? यही सब विचार आपको हैकर्स के चंगुल में फंसाते हैं। फेसबुक मैसेंजर के इस स्कैम से बचने का सबसे बड़ा तरीका यही है कि आपको जो भी लिंक मिल रहा है उसे तब तक ओपन न करें जब तक कि आप उसके सही होने की पुष्टि न कर लें। उस वीडियो लिंक को भेजने वाले से ही सबसे पहले पूछा जाए तो वह व्यक्ति ही आपको आगाह कर सकता है कि क्योंकि उसका अकाउंट भी इसी प्रोसेस से हैक हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here