कार्बन ने लॉन्च किए कम रेंज मे चार 4जी स्मार्टफोन

वर्ष 2016 में भारत में 4जी फोन की मांग बेहद तेजी से बढ़ी है। जियो की 4जी सर्विस लॉन्च होने के बाद लगभग सभी कंपनियों ने कम रेंज के 4जी फोन उतारे हैं। इस श्रृंखला में अब नया नाम कार्बन का है। कंपनी ने एक साथ चार 4जी फोन का प्रदर्शन किया है। कार्बन द्वारा लॉन्च किए गए सभी फोन 5,000 रुपये से लेकर 6,500 रुपये के बजट में हैं।
कार्बन मोबाइल्स द्वारा लॉन्च किया गया सबसे महंगा 4जी फोन औरा नोट 4जी है जो 6,490 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इस फोन में 5.5-इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.25गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
देखें सबसे स्लीम फोन जो बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह
फोटोग्राफी के लिए इस कार्बन औरा नोट 4जी में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जबकि मेन कैमरा 8-मेगापिक्स्पल का है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोहरा सिम आधारित यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप जियो सिम से फ्री कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
इस सीरीज में दूसरा फोन है कार्बन के9 स्मार्ट 4जी। इस फोन में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। औरा के मुकाबले यह थोड़ा कमजोर है। भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए इसे इंडस ओएस से लैस किया गया है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित ही है। फोन में आपको भारतीय कंटेंट ज्यादा मिलेंगे। इस फोन को मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत</strong>
फोटोग्राफी के लिए कार्बन के9 स्मार्ट 4जी में 5-मेगापिक्सल का ही फ्रंट और बैक कैमरा दिया गाया है। इसके साथ 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 5,090 रुपये है।
कार्बन टाइटेनियम विस्टा 4जी सस्ता 4जी फोन है। इस फोन में आपको 5-इंच की एचडी डिसप्ले मिलेगा। स्क्रीन रेजल्यूशन के9 स्मार्ट से बेहतर है। मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.25गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गाया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेंकेंडरी कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में कार्बन टाइटेनियम विस्ता 4जी की कीमत 5,790 रुपये है।
कार्बन का चौथा 4जी फोन है के9 विराट 4जी। इस फोन की कीमत भी 5,790 रुपये है। फोन में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन भी मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.25गीगाहर्टज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2,800 एमएएच की बैटरी उपलबध है। इस फोन में भी आप 4जी के साथ वोएलटीई सेवा का लाभ ले सकते हैं।