6GB RAM और Snapdragon 662 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा सस्ता Lenovo K13 Pro, गूगल पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Lenovo कंपनी इंडियन मार्केट में थोड़ा सुस्त नज़र आ रही है। एक ओर जहां OPPO, Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड्स लगातार नए डिवाईसेज़ बाजार में उतारे जा रहे हैं वहीं लेनोवो की चाल थोड़ी धीमी हो चुकी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द टेक मार्केट में अपनी ‘के’ सीरीज़ का विस्तार करने की तैयारी में है और सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Lenovo K13 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही यह मोबाइल फोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है।

Lenovo K13 Pro को गूगल प्ले कंसोल पर डिवाईस के नाम के साथ ही सर्टिफाइड किया गया है। यहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे लेनोवो के13 प्रो के लुक और डिजाईन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोटो देखकर पता चला है कि लेनोवो का यह आगामी स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

Lenovo K13 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो के13 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस स्मार्टफोन का डिसप्ले साईज़ तो नहीं बताया गया है लेकिन यह खुलासा जरूर हो गया है कि फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च होगा जो 280डीपीआई सपोर्ट करेगी। लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी खुलासा हो गया है।

Lenovo K13 Pro Specifications Design Photo Leaked on google play console

गूगल प्ले कंसोल पर Lenovo K13 Pro को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि शायद यह फोन एक से अधिक वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है तथा फोन मॉडल 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में आ सकते हैं। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here