
Lenovo ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया टैबलेट डिवाईस Lenovo Yoga Tab 11 लॉन्च किया था। यह टैब 40,000 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है जो 7,500mAh battery और 4GB RAM सपोर्ट करता है। वहीं आज कम कीमत में टैबलेट ढूंढ रहे लोगों के लिए भी लेनोवो ने एक नया टैबलेट डिवाईस Lenovo Tab K10 इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
Lenovo Tab K10 की स्पेसिफिकेशन्स
लेनोवो टैब के10 कंपनी की ओर से 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.3 इंच की लार्ज फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 70.3% एनटीएससी और 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस टैबलेट डिवाईस का डायमेंशन 244 x 153 x 8.15एमएम और वज़न 460 ग्राम है। कंपनी की ओर से इस टैबलेट को Abyss Blue कलर में बाजार में उतारा गया है।

Lenovo Tab K10 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में सबसे नए एंडरॉयड 12 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22टी चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह डिवाईस तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए लेनोवो टैब के10 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लेनोवो का यह टैबलेट डुअल स्पीकर डुअल डॉल्बी के साथ ही 3.5एमएम जैक, ब्लूटूथ और 7,500एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
Lenovo Tab K10 की कीमत
लेनोवो टैब के10 इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। टैबलेट का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और तीसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इस डिवाईस की शुरूआती कीमत 25,000 रुपये है तथा अन्य वेरिएंट्स की कीमत पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।




















