
एलजी ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि कंपनी अपने नए LG Velvet स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही दक्षिण कोरियाई कंपनी इस मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा था। वहीं, अब फोन की कीमत और सेल डेट को लेकर खुलासा कर दिया गया है। एलजी की वेबसाइट पर इस हैंडसेट की कीमत, सेल डेट और सभी स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं। यह भी साझा किया गया कि फोन 15 मई से देश में बिक्री पर जाएगा।
इसके अलावा एलजी ने एक benefit ग्राहक लाभ योजना को पेश किया है। वहीं, फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से बिक्री पर जाएगा। हालांकि, अब तक, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में डिवाइस उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: मुड़ने वाला LG Folder 2 फ्लिप फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है इस शानदार फोन की कीमत
LG Velvet की कीमत
एलजी न्यूजरूप वेबसाइट के अनुसार LG Velvet को KRW 899,800 (लगभग 55,700 रुपए) में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि यह कीमत फोन के शुरुआती वेरिएंट की है। डिवाइस अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि, जैसा हमने बताया कि फोन की दूसरे देश में उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं, इंडिया में इसे पेश किया जाएगा या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कीमत के साथ, कंपनी ने यह भी साझा किया कि एलजी वेलवेट की बिक्री दक्षिण कोरिया में 15 मई से शुरू हो जाएगी, जिसमें प्री-सेल 8 मई से 14 मई तक चलेगी। एलजी उन ग्राहकों को पुरस्कार भी प्रदान कर रहा है जो पूर्व बिक्री में भाग लेते हैं। कंपनी ने तीन दक्षिण कोरियाई मोबाइल संचार कंपनियों के साथ योजनाओं पर छूट के साथ-साथ फोन की बिक्री के लिए साझेदारी की है। इसे भी पढ़ें: 108एमपी कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Xiaomi Mi 10 कल इंडिया होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाईव
स्पेसिफिकेशन्स
एलजी के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही डिवाइस में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एलजी वेलवेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा क्वाड बाइकिंग टेक्नॉलजी के साथ आता है जिससे 4 पिक्सल एक तस्वीर में कंबाइन किया जा सकता है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 4300mAh बैटरी मौजूद है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन में 5G, ड्यूल-सिम, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसेक अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।























