
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। हालांकि इसमें चाइनीज फोन निर्माताओं का बड़ा हिस्सा है लेकिन हाल में चीन के खिलाफ बन रहे माहौल को देखते हुए फिर से भारतीय कंपनियां हुंकार भरने को तैयार हैं। कल ही हमनें खबर दी थी कि लावा आने वाले दिनों में बड़ी तैयारी करने जा रहा है और कई नए फोन लेकर आने वाला है। इसी बीच एक एक और इंडियन मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स की खबर भी आ रही है। खबर है कि Micromax जल्द ही भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी चाइनीज फोन्स को टक्कर देने के लिए एक बार फिर बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। काफी समय से बाजार से गायब रही कंपनी के लिए दोबारा एंट्री करने का यह सही समय हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स अपने तीन फोन में से एक डिवाइस “प्रीमियम फीचर्स” और “आधुनिक लुक” के साथ बजट कैटगरी में पेश करेगी।
बता दें कि माइक्रोमैक्स ने पिछले साल अक्टूबर 2019 में देश में अपना आखिरी स्मार्टफोन iOne Note को लॉन्च किया था, जो इस समय ऑनलाइन 8,199 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप नॉन-चाइनीज फोन खरीदना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं पूरी लिस्ट। इसे भी पढ़ें: इन 52 Chinese App को सुरक्षा एजेंसियों ने बताया बेहद खतरनाक, आप भी कर रहे हैं यूज़ तो तुरंत करें डिलीट
इसके अलावा टेक वेबसाइट NDTV Gadget 360 को मिली जानकारी के अनुसार Micromax तीन स्मार्टफोन के साथ इंडिया में फिर एंट्री करेगी। फिलहाल कंपनी की ओर से यह फोन सॉफ्ट लॉन्च किए जाएंगे।। इसके अलावा माइक्रोमैक्स कुल तीन नए फोन लॉन्च करेगी, जिनकी कीमत 10,000 रुपए के अंदर होगी।
गौरतलब है कि एक ट्विटर पर यूज़र्स द्वारा कंपनी की मार्केट में वापसी की योजना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए Micromax ने ट्विटर पर अपने नए फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है। माइक्रोमैक्स ने ट्वीट किया कि “हम आंतरिक रूप से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही हम कुछ बड़ा करेंगे। हमारे साथ बने रहें!”
इतना ही नहीं कंपनी के एक और यूजर के ट्विट का जवाब देते हुए बताया “कंपनी प्रीमियम फीचर्स वाले एक नए डिवाइस पर काम कर रही है, जो आधुनिक लुक और बजट के अनुकूल होगा।” हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह भारत में नए मॉडल का निर्माण कर रही है या चीन में निर्माता से आउटसोर्सिंग कर रही है। इसे भी पढ़ें: Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम
टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड में से चार चाइनीज
साल 2020 के पहले क्वॉटर यानि जनवरी-फरवरी-मार्च की बात करें तो भारत में मौजूद टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में से चार ब्रांड चाइना के ही है। और बड़ी बात यह कि टॉप ब्रांड्स की लिस्ट में भारतीय कंपनी दूर-दूर तक नहीं है। देश के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi है। इस लिस्ट में दूसरा नाम Vivo का है। Samsung इस सूची में तीसरे नंबर पर आती है जो कि एक कोरियन कंपनी है। इसके बाद टॉप 5 में चौथे नंबर पर Realme और पांचवें नंबर पर OPPO काबिज है।























