OnePlus लॉन्च करेगा Qualcomm के सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Qualcomm ने अपने सबसे दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 को लॉन्च कर दिया है। क्वाल का यह नया प्रोसेसर अल्ट्रा स्मॉल 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर, इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम और पहले से बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह प्रोसेसर दमदार गेमिंग परफ़ॉर्मेंस के साथ, तेज़ 5G नेटवर्क और बेहतर कैमरा परफॉरमेंस ऑफर करता है। Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के लॉन्च के साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने इस चिपसेट के साथ आने वाले स्मार्टफोन टीज करना शुरू कर दिया है। Xiaomi, Realme और Oppo के बाद OnePlus ने भी क्वालकॉम के इस चिपसेट के साथ स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। वनप्लस ने ऐलान किया है कि वह OnePlus 10 series को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। संभवत: वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro होगा जो अगले साल मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को 6.7-इंच Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। जैसा कि कहा जा रहा है सैमसंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन्स से हुआ खुलासा

OnePlus 10 Pro

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 8MP टेलीफोटो लेंस के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांड के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 9 सीरीज में Hasselblad ब्रांड के कैमरा सेंसर ऑफ़र किए थे। इसके साथ ही फ़ोन में दाएं ओर अलर्ट स्लाइडर, पावर बटन दिया जाएगा। वहीं बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता और दमदार iPhone, जानें क्या होगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here