OPPO ने पेश किया 13GB रैम और 64MP कैमरे वाला धमाकेदार 5G फोन, खूबियां देखते ही खरीद लेंगे!

Join Us icon

OPPO काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए एक के बाद एक दमदार हैंडसेट लॉन्च कर रहा है। वहीं, कंपनी ने एक बार फिर अपने नए फोन को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा Oppo Reno7 Lite 5G को लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस कंपनी का लेटेस्ट Reno सीरीज का हैंडसेट है जो कि मध्य और पूर्वी यूरोप में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च हुए Oppo Reno7 Z 5G इसका ही रीब्रैंडेड वर्जन है। इस फोन में कंपनी ने कई खास फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं। आइए आगे आपको इन सबके बारे में डीटेल जानकारी देते हैं।

OPPO Reno7 Lite 5G का रेट

अगर बात करें ओपो रेनो 7 लाइट 5G की कीमत की तो कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी की ओर से फोन की कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, डिवाइस को कंपनी ने कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

oppo-reno7-lite-5g-price

OPPO Reno7 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तोइस फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ OLED डिसप्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ सपोर्ट करता है। वहीं, ओपो के इस फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही प्रोसेसर के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट मौजूद है। वहीं, खास बात है कि फोन में 5जीबी एक्सटेंडेड रैम का फीचर भी मिलता है और इस हिसाब से डिवाइस की रैम यूजर्स को 13जीबी की मिलती है। इसे भी पढ़ें: Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं, इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इसके अलावा पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here