
Realme काफी समय से भारतीय बाजार में अपने लो बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। वहीं, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक Realme C25s नाम का नया फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी C21 के नए वेरिएंट यानी C21Y को पेश करने की योजना बना रही है। यह फोन लॉन्च से पहले NBTC वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर व moniker पता लगा है। इसके अलावा अपकमिंग Realme स्मार्टफोन की कोई और जानकारी इस लिस्टिंग में सामने नहीं आई है।
Realme C21Y
NBTC से पहले डिवाइस मॉडल नंबर RMX3261 के साथ FCC वेबसाइट पर स्पॉट हो चुका है। इस लिस्टिंग में फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल रियर पर होगा। आइए आगे जानते हैं Realme C21Y के स्पेसिफिकेशन के बारे में अब तक सामने आई पूरी जानकारी। इसे भी पढ़ें: पावरफुल Realme X7 Max 5G फोन इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान
Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन
फोन में डिस्प्ले के ऊपर वाटर-ड्रॉप नॉच होगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें एलसीडी डिसप्ले होगी क्योंकि यह एक बजट स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। साथ ही फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 के साथ आ सकता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस को 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1 और सिंगल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा।
Realme C25s की स्पेसिफिकेशन
रियलमी सी25एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का है तथा फोन का डायमेंशन 164.5 x 75.9 x 9.6एमएम और वज़न 209ग्राम बताया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Realme C25s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme Smart TV 4K डिस्प्ले के साथ दो 43-इंच और 50-इंच मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Realme C25s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी सी25एस में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।





















