Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme Q5 Pro का रिब्रांड वर्जन है।

Join Us icon

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 7 जून को Realme GT Neo 3 के साथ पेश किया जाएगा। हालाँकि Realme GT Neo 3 स्मार्टफ़ोन को भारत में 150W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया जा चुका है। अटकलें है कि Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन चीन में पहले लॉन्च हो चुके Realme Q5 Pro स्मार्टफ़ोन का रिब्रांड वर्जन है। Realme GT Neo 3T के लॉन्च से पहले इसके रियर पैनल का डिज़ाइन सामने आ चुका है। इस डिज़ाइन को देखा पता चलता है कि यह काफ़ी हद तक Realme Q5 Pro की तरह है।

Realme ने भारत के अहमदाबाद में पहला ग्लोबल फ्लैगशिप स्टोर ओपन किया है। रियलमी ने अपने स्टोर के ओपनिंग पर Realme GT Neo 3T स्मार्टफ़ोन को पहली बार शोकेस किया है।

Realme GT Neo 3T

Realme ने अपने फ्लैगशिप स्टोर की ओपनिंग पर Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन की झलक दिखाई है। इसके डिजाइन से कंफर्म होता है कि यह चीन में लॉन्च किए Realme Q5 Pro का रिब्रांड वर्चन होगा। Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को यल्लो और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ इस फोन का रियर पैनल हनीकॉम्ब डिजाइन का बना हुआ है। यह इस फोन को दूसरे फ़ोन से अलग करता है।

रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने कंफर्म किया है रियलमी के इस स्मार्टफोन का स्पेशल Naruto एडिशन भी पेश किया जाएगा। हालांकि भारत में यह एडिशन लॉन्च होगा या नहीं इसे लेकर कंफर्म जानकारी नहीं है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : 15,000 रुपये में आ रहा OnePlus का धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा 5000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme Q5 Pro का रिब्रांड वर्जन है। रियलमी के इस फोन में 6.62-इंच का Full-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन पर रन करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि इस फोन का 150W चार्ज वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। कैमरा सेंसर की बात करें तो Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here