5000mAh बैटरी के साथ आएगा शाओमी का सस्ता फोन Redmi 8A, रिटेल बॉक्स से हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

Join Us icon

शाओमी अपनी Redmi सीरीज आगामी हैंडसेट Redmi 8A को 25 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसका खुलासा शाओमी ने खुद गुरुवार को ट्विट कर किया नया स्मार्टफोन कंपनी की लोकप्रिय रेडमी ए सीरीज़ का अगला हैंडसेट होगा। वहीं, अब इस फोन के बॉक्स को चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर स्पॉट किया गया है।

Redmi 8A के बॉक्स पर फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया गया है। लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में टेना पर सामने आईं जैसी ही हैं। बता दें कि कंपनी ने इस साल मई महीने में ही रेडमी 7ए को उतारा था और रेडमी 8ए इसी का अपग्रेड है। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 Pro का सबसे ताकतवर एडिशन हुआ लॉन्च, 12 GB रैम और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसकी जान
redmi-8a-box
Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, इस रिटेल बॉक्स से हमें फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है। अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो रेडमी 8ए में इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) टीएफटी डिसप्ले होगा, जिसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो साथ दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाेगा। बॉक्स के अनुसार फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। हालांकि, उम्मीद है कि इस फोन दो और रैम व स्टोरेज वेरिएंट आ सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 4030एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 48 एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ Xiaomi Mi 9 Lite लॉन्च
redmi-8a
रेडमी 8ए के में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टेना लिस्टिंग की तरह ही बॉक्स में भी Redmi 8A को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ देखा गया है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here