WhatsApp लाया ये कमाल का फीचर, अब 24 घंटे बाद गायब हो जाएगी आपकी चैट, जानें कैसे करेगा काम

Join Us icon

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काफी समय से नए और शानदार फीचर्स की पेशकश कर रहा है। वहीं, अब कंपनी ने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को और अपग्रेड करते हुए इसमें एक नया एड-ऑन कर दिया है। दरअस, कंपनी द्वारा अब डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का उपयोग कर यूजर्स को 24 घंटों से लेकर 90 दिनों तक के ऑप्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी अगर आप 24 घंटे सिलेक्ट करते हैं तो इस फीचर के जरिए आपका मैसेज 24 घंटों बाद ही आपकी व्हाट्सएप चैट से हट जाएगा।

कंपनी द्वारा जारी किए गए इस अपग्रेड की खासियत है कि इसे पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, आपको याद दिला दें किकंपनी ने पिछल साल disappearing messages फीचर को लॉन्च किया था। आइए आएगे आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp से बुक कर पाएंगे Uber कैब, जानें कैसे

whatsapp-logo

क्या है disappearing messages फीचर?

इस फीचर इनेबल करने के बाद आप जो भी मैसेज भेजेंगे वह खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं। अभी तक यूजर्स को सिर्फ 7 दिनों का ही ऑप्शन मिलता था। लेकिन, अब कंपनी ने दो नए ऑप्शन- 24 घंटे और 90 दिन भी जोड़ दिया है। इसके अलावा, व्हाट्सएप यूजर्स के पास अब सभी नई चैट के लिए डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहने का ऑप्शन भी यूजर्स के पास होता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp से बुक कर पाएंगे Uber कैब, जानें कैसे
whatsapp-new-feture

ऐसे एक्टिवेट करें डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर

1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप को ओपन करें।
2. अब उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप चैट पर जाएं, जिसके लिए फीचर को एक्टिवेट करना है।
3. इसके बाद कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल पर जाएं।
4. प्रोफाइल पर आपको नीचे की ओर Disappearing messages ऑप्शन दिखाई देगा।
5. इस ऑप्शन पर क्लिक कर फीचर ऑन करें और 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन में से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here