Whatsapp पर आए ये मैसेज तो हो जाएं सावधान, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Join Us icon

इसंटैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप इस समये विदेश ही नहीं हमारे देश में भी बहुत पॉपुलर है। लेकिन, अगर आप भी Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं तौ आपको डराने वाले एक रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, साइबर ठगों ने इस बार ठगी करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। इस नए रास्ते को अपना कर हैकर्स बड़ी ही आसानी से अपना काम कर रहे हैं। वैसे तो कंपनी की ओर से व्हाट्सएप को अधिक सुरक्षित बनने के लिए अपडेट किया जाता रहते है लेकि, फिर भी ऐसे मामले सामने आने के बाद आपको भी सतर्क रहने की जरुरत है। आइए आगे आपको बताते हैं कि किस तरह के मैसेज कर ठग व्हाट्सएप पर आपको शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हैकर्स भेज रहे हैलो मम/डैड वाले मैसेज

आपको बता दें कि हैकर्स स्कैम करने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप पर ‘’Hello Mum’’ or ‘’Hello Dad’’ भेजेंगे। अगर आपको इस प्रकार का मैसेज किसी अनचाहे नंबर से आ रहा है तो इसका रिप्लाई न करें और नंबर को तुरंत ब्लॉक करें। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम में साइबर अपराधी इस प्रकार के संदेशों के साथ व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले लोगों को टार्गेट कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है, जिसमें कहा जाता है कि आपके ‘बेटे’ या ‘बेटी’ को इन पैसों की बहुत जरूरत है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp से बुक कर पाएंगे Uber कैब, जानें कैसे

whatsapp-logo

एक्सप्रेस यूके की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कैम के मैसेज शुरू होने के कुछ महीनों के अंदर ही कुछ पीड़ितों लगभग £50,000 (लगभग 49,75,683 रुपए) का चुना लग चुका है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह केवल यूके में हो रहा है तो आप गलत हैं क्योंकि इस प्रकार की ठगी के मामले भारत में भी आम होते जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp लाया ये कमाल का फीचर, अब 24 घंटे बाद गायब हो जाएगी आपकी चैट, जानें कैसे करेगा काम

लेटेस्ट वीडियो

ऐसे हैकर्स चुराते हैं आपसे पैसा

हैकर्स एक जान पहचान के व्यक्ति के रूप में आपको मैसेज करते हैं। साइबर ठग यह आपके भाई, बहन, चचेरा भाई, दोस्त या रिश्तेदार के रूप में आपको मैसेज कर सकते हैं और मैसेज के तुरंत बाद आपसे पैसे की सहायता मांगते हैं। इसी में लोग फंस जाते हैं और साइबर ठगों की बातों में आकर लोग तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here