
Redmi 9 के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आनी शुरू हो गई है। खुद शाओमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक टीजर जारी किया है, जिससे यह हिंट मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में रेडमी 9 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले कंपनी Redmi 9-सीरीज के अंदर Redmi Note 9 Pro/ Note 9 Pro Max को मार्च में, Redmi Note 9 को जुलाई और नए Redmi 9 Prime इसी महीने पेश किया है। वहीं, कंपनी द्वारा शेयर किए गए नए टीज़र के अनुसार, Redmi 9 इस महीने के अंत में भारत में आ सकता है और हम अनुमान लगा रहे हैं कि यह Redmi 9A या Redmi 9C का ही रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Redmi 9A का भारतीय संस्करण (M2006C3LI) को हाल ही में वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जो संकेत देता है कि इसे Redmi 9A के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि Redmi 9A को जून में मलेशिया में Redmi 9C के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों एंट्री-लेवल फोन हैं, जिनकी कीमत लगभग 7,000 रुपए के आस-पास है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 4,500एमएएच बैटरी के साथ Redmi K30 Ultra लॉन्च

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 9ए की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Prime बनाम Samsung Galaxy M11: कम कीमत में देखें कौन है किस पर भारी
Redmi 9C की स्पेसिफिकेशन्स
मार्केट में आ चुके Redmi 9C की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।





















