यामाहा म्यूजिक ने लॉन्च किए नए साउंड बार, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

जापान की कंपनी यामाहा कार्पोरेशन की सहयोगी कंपनी यामाहा म्यूजिक इंडिया ने एलेक्सा इन बिल्ड के साथ नेक्सट जनरेशन के दो नए साउंड बार लॉन्च किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को इन साउंड बार को भारतीय मार्केट में पेश किया था। वहीं, लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि अगली पीढ़ी के ये नये साउंड बार एलेक्सा वॉयस कंट्रोल से लैस हैं। इससे स्मार्ट होम के लिए प्रोडक्ट्स को वॉयस से यूज करने में मदद मिलेगी।

कंपनी द्वारा पेश किए इन दो साउंड बार को वाईएएस 109 और वाईएएस 209 नाम से उतारा गया हैं जो दमदार ऑडियो के साथ आते हैं। इन्हें आप अपने घर में टीवी के साथ अटैच भी कर सकते हैं। इसमें अमेजन म्यूजिक और एलेक्सा सपोर्टेड म्यूजिक सेवाएं मौजूद हैं।

कंपनी का कहना है कि इसमें वाई-फाई फीचर भी दिया गया है और यह पूरी तरह से वायरलेस है। इसमें अमेजन म्यूजिक और एलेक्सा सपोर्टेड म्यूजिक सेवाएं देने में सक्षम है। कंपनी ने इसके डिजाइन के बारे में बात करते हुए कहा कि इसको स्लीक बनाया गया है।

डिजाइन का स्लीक बनाने के लिए यह टेलीविजन के नीचे सही तरीके से आ सकेगा। वाईएएस 109 में बिल्ट इन सबवूफर है जबकि वाईएएस 209 में वायरलेस सबवूफर दिया गया है। वाईएएस 109 की कीमत 23990 और वाईएएस 35490 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here