
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG ने अपनी घरेलू मार्केट में LG X4 (2019) नाम के स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। LG ने डिवाइस को अपनी एक्स सीरीज़ के अंदर पेश किया है। वहीं, यह हैंडसेट स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो अपने फोन में ऑडियो सुनना पसंद करते हैं। डिवाइस में बेहतरीन म्यूजिक अनुभव के लिए हाई-फाई क्वाड डीएसी सपोर्ट दिया गया है।
बता दें कि अब तक यह टेक्नोलॉजी सिर्फ एलजी के फ्लैगशिप फोन में दी जाती थी, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी ने किसी मिडरेंज डिवाइस में इसे पेश किया होगा। एलजी एक्स4 (2019) मिलिट्री ग्रेड बॉडी से लैस है। वहीं, यह डिवाइस अप्रैल 2018 में लॉन्च किए गए LG X4 का अपग्रेडेड वर्जन है।
LG X4 (2019) की कीमत
कोरियाई मार्केट में एलजी एक्स4 (2019) की कीमत KRW 297,000 (लगभग 18,000 रुपयए) है। डिवाइस को 26 अप्रैल से लोकल मार्केट में बेचा जाएगा। फिलहाल, इस फोन को भारत में जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
LG X4 (2019) स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 16- मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, एआई कैमरा और टाइम हेल्पर से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा एलजी एक्स सीरीज़ के इस नए हैंडसेट में गूगल लेंस इंटीग्रेट है और यह LG के अपने डिजिटल पेमेंट फीचर LG Fee को सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने LG X4 (2019) में 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।


















