लेनोवो लाया गजब का मुड़ने वाला पर्सनल कम्प्यूटर, ऐसे करेगा काम

Join Us icon

इस साल सैमसंग ने अपने फोल्डिंग डिवाइस को पेश करे दूसरी कंपनियों के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की थी। वहीं, सैमसंग के बाद कई कंपनियों द्वारा फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च किए जाने की चर्चा काफी समय से है। वहीं, अब लेनोवो फोल्डेबल स्क्रीन वाला पर्सनल कम्प्यूटर लेकर आया है। यह दुनिया का पहला मुड़ने वाला पीसी है जो फिलहाल एक प्रोटोटाइप है।

कंपनी के अनुसार इसे आने वाले समय में बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे पिछले तीन साल से डेवलप कर रही है। इस डिवाइस का डेमो विडियो और फोटोज कंपनी द्वारा शेयर की गई प्रेस रिलीज में आई है।

कंपनी द्वारा डिवाइस को साल 2020 में प्रीमियम ThinkPad X1 ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह यूजर्स को लैपटॉप के सभी फीचर्स यूजर्स देगा। इस डिवाइस की पोर्टेबिलिटी ही इसकी खासियत है। इसके कारण यूजर्स आसानी से इस लैपटॉप को अपने साथ रख सकेंगे।

फिलहाल यह एक प्रोटोटाइप डिवाइस है और इसके सॉफ्टवेयर से लेकर हार्डवेयर तक फिनिशिंग की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि इससे वायरलेस कीबोर्ड या ट्रैकपैड भी आसानी से अटैच किया जा सकेगा और ऐसे में यह स्क्रीन की तरह काम करेगा। इसे भी पढ़ें: 22 मई को लेनोवो कर रही है ईवेंट, Lenovo Z6 या K6 Note (2019) हो सकता है लॉन्च

वहीं, फोल्डेबल पीसी के डिजाइन की बात करें तो इसमें 13.3-इंच का 4:3 2K ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह किसी किताब की तरह बीच से फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का दावा है यह 1 किलोग्राम से कम होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here