
Xiaomi ने पिछले कुछ समय में अपनी Mi series में कई स्मार्टफोन जोड़े हैं। इनमें Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition शामिल है। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोंस सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं तथा कंपनी ने इन्हें ग्लोबल मंच पर पेश नहीं किया है। मी 9 सीरीज़ इससे पहले की इंडियन बाजार में भी दस्तक दे पाती, शाओमी अपनी इस सीरीज़ को एक कदम और आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। Xiaomi Mi series के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामने आ गई है जिसे Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi Mi 9T को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को M1903F10G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम भी बताया गया है जो ‘मी 9टी’ है। NBTC पर हालांकि Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी सूचना नहीं मिली है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही अपनी मी 9 सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है और इस सीरीज़ के ग्लोबल वेरिएंट को Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi 9
शाओमी मी 9 की बात करें तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया गया था। एह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ कंपनी के सबसे एडवांस यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पर कार्य करता है। स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होने के चलते Xiaomi Mi 9 बेहद फास्ट और लैग फ्री प्रोसेसिंग करने में सक्षम है। यह भी पढ़ें : तो क्या इतनी जल्दी बंद हो जाएगा Xiaomi Redmi Note 7?
Xiaomi Mi 9 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.39-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। शाओमी की ओर से इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन को 6जीबी रैम पर भी लॉन्च किया गया था। यह वेरिएंट भी 128जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9 कंपनी का पहला ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। इसी तरह दूसरा कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरे के साथ 28 मई को उठेगा Redmi K20 स्मार्टफोन से पर्दा, कर देगा सबकी छुट्टी
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Xiaomi Mi 9 में पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Xiaomi Mi 9 को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को भी कंपनी द्वारा पावरफुल सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा।





















