
मोबाइल गेमिंग के बाजार को बढ़ता देख अब लेनोवो भी अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन Lenovo Legion 2 Pro के लॉन्च को लेकर तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी ने जानकारी दे दी है कि 8 अप्रैल को इस हैंडसेट को लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले ही कंपनी इस फोन के कई खास फीचर्स से पर्दा उठा चुकी है, जिसमें सेल्फी कैमरा, रैम और आदि स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। दरअसल, लेनोवो लीजन 2 प्रो पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। आए दिन इस अपकमिंग फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में नई जानकारियां आ रही हैं। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास होगा।
फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाला डिसप्ले
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि फोन का डिस्प्ले पूरी तरह सिमेट्रिकल होगा ताकि यूजर्स को तेज रिफ्रेश रेट और बेहद कम लेटेंसी मिले। फास्ट रिफ्रेश रेट और लो-लेटेंसी के कारण फोन में गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहेगा। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने कन्फर्म किया था कि इस फोन में 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 720Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.92 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिसप्ले मिलेगा। फोन का डिसप्ले पिछले मॉडल की तरह बिल्कुल फ्लैट ही रहेगा। इसे भी पढ़ें: 8,600एमएएच बैटरी और 11.5 इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Lenovo Tab P11 Pro

44MP सेल्फी कैमरा
वीबो पर कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें फोन का फ्रंट कैमरा एक मोटराइज्ड पॉप-अप कैमरा होने की जानकारी सामने आई थी। यह पॉप-अप कैमरा पिछले साल लॉन्च किए गए मॉडल की तरह ही साइड से बाहर निकलेगा। इसके अलावा फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 64MP OV64A 1 / 1.32-इंच का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, जिसमें 4K रिकॉर्डिंग के लिए 120 एफपीएस और 30 एफपीएस पर 8 के वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।
स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 16जीबी रैम
फोन 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑफर करने वाली है जो 4K और 8K रिकॉर्डिंग भी कर सकेगा। इसे भी पढ़ें: लाॅन्च से पहले ही सामने आई कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन Lenovo K13 की फोटो, होने वाला है इंडिया में लाॅन्च

पावरफुल बैटरी
बैटरी की बात करें तो कंपनी का यह फोन 5500mAh की बैटरी के साथ आएगा। वहीं, Lenovo Legion Gaming Phone में 5000mAh की बैटरी थी। हालांकि, आपको अभी भी फोन के साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलेगी।लेकिन एक अपडेटेड चार्जिंग एल्गोरिदम के साथ। लेनोवो का यह भी दावा है कि 1200 चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 85% हिस्सा बरकरार रखेगी। फोन में ऐंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा।


















