Amazon Review Scam: संभलकर करें ऑनलाइन शॉपिंग, धड़ल्ले से बिक रहे घटिया प्रोडक्ट

Join Us icon

ऑनलाइन खरीदारी का चलन पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है। आज हम घर बैठे ऑनलाइन घर के राशन से लेकर अपने कपड़े तक सबकुछ मंगवा सकते हैं। काफी तेजी से बढ़ रहे इस ई-कॉमर्स साइट की दिग्गज कंपनी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट पर फर्जी रिव्यू के जरिए घटिया सामान को नंबर-1 बनाने का काम चल रहा है। अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग में किसी प्रोडक्ट की क्वालिटी के बारे में जानने के लिए लोग उस प्रोडक्ट का रिव्यू देखते हैं, लेकिन अब इस बात के सामने आने के बाद यह डर सताने लगा है कि जो सामान हम ऑनलाइन मंगा रहे हैं क्या वह अच्छी क्वालिटी का है। इतना ही नहीं अमेजन का एक फेक रिव्यू स्कैम को लेकर कहा जा रहा है कि अब तक इस स्कैम का शिकार दो लाख से अधिक लोग हुए हैं।

अमेजन रिव्यू स्कैम

सिक्योरिटी रिसर्चर सेफ्टी डिटेक्टिव्स ने इस स्कैम का खुलासा की जानकारी चीन-बेस्ड सर्वर से दी है। इस स्कैम के चलते Amazon का रिव्यू सेक्शन पर असर हुआ है। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्कैम से अब तक 200,000 यूजर्स पर फर्क पड़ा है। इसे भी पढ़ें: सस्ता लोन पड़ेगा महंगा, फर्जी कॉल से सावधान मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

amazon-fake-review

क्या है अमेजन फेक रिव्यू स्कैम

इस स्कैम के तहत इससे किसी भी प्रोडक्ट की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए फेक रिव्यू और स्टार दिए जाते हैं। ऐसा करने से यूजर्स का ध्यान उन प्रोडक्ट पर जाता है और उनकी सेल बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इन फेक रिव्यू से प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ जाती है और प्रोडक्ट टॉप सजेशन में आने लगता है।

कौन देता अमेजन पर रिव्यू

बता दें कि इसके लिए Amazon वेंडर रिव्यूवर्स को प्रोडक्ट की एक सूची भेजते हैं। फिर रिव्यूअर्स इन प्रोडक्ट को 5 रेटिंग देते हैं। ऐसा करने से ये प्रोडक्ट्स सजेशन लिस्ट में टॉप पर आ जाता है।

best tips and tricks for online shopping on amazon flipkart

इस स्कैम के अंदर बिना पासवर्ड प्रोटेक्शन के 1.3 करोड़ रिकॉर्ड्स मिले हैं जिनमें अमेजन रिव्यू स्कैम का हिस्सा बने वेंडर्स के ईमेल एड्रेस से लेकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के नंबर भी शामिल हैं। इसके अलावा पेपल अकाउंट डीटेल्स और यूजर नेम के साथ करीब 75,000 अमेजन अकाउंट्स के लिंक भी मिले हैं। इस स्कैम का शिकार हुए लोगों के अकाउंट तक खाली होने का डर है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: फ्री कोरोना वैक्सीन वाले लिंक से रहें सावधान, हैकर्स भेज रहे मैसेज

अमेजन पर पहचाने फेक रिव्यू

अमेजन के साथ किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर असली और फर्जी प्रोडक्ट रिव्यू की पहचान करना आसान नहीं है, क्योंकि ये रिव्यूअर दोनों तरह के प्रोडक्ट का रिव्यू देते हैं। फिल्टर लगाकर आप काफी हद तक फर्जी रिव्यू से बच सकते हैं, लेकिन पूरी तरह से इससे बचने का अभी कोई उपाय नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here