अब होगा असली दंगल, बैटरी वाली WagonR लॉन्च को तैयार, एक बार फिर सड़कों पर हुई स्पॉट

Join Us icon

WagonR Electric Car Launch:  देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार WagonR के इलेक्ट्रिक वर्जन (WagonR Electric Car) को लाने की तैयारी में लगी हुई है। पिछले साल से इस कार के ईवी वर्जन को लेकर लीक व रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। वहीं, काफी समय से इंटरनेट पर WagonR EV को टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बैटरी वाली WagonR के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, जिस प्रकार इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को बार-बार स्पॉट किया जा रहा है उससे लग रहा है कि कंपनी इस कार को जल्द ही पेश कर सकती है। अब नई लीक में इस कार को एक बार फिर रोड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए आगे इस कार की तस्वीरें और बाकि की जानकारी के बारे में जानते हैं।

WagonR Electric Car Look

Abhishek Pajnoo नाम के फेसबुक यूजर ने Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक कार वैगनाआर को Manesar के पास स्पॉट किया है। लुक के मामले में यह फिलहाल मौजूद Maruti Suzuki Wagon R की तरह ही लग रही है। हालांकि, इसकी पुष्टी 91मोबाइल्स नहीं कर रहा है। इसे भी पढ़ें: 500 की रेंज वाला OLA Electric Car आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च

कब लॉन्च होगी WagonR Electric Car

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी अपने लाइनअप में एक फुल इलेक्ट्रिक कार जल्द शामिल करने की तैयार में नहीं है। इसके बजाय, भारतीय कार निर्माता फिलहाल सीएनजी और हाइब्रिड इंजन वाले मॉडल्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Maruti Suzuki WagonR electric car spotted testing launch soon

बता दें कि मारुति सुजुकी 2018 से भारत में 50 वैगनआर इलेक्ट्रिक कारों की टेस्टिंग और मूल्यांकन कर रही है। हालांकि ये जापान-स्पेक मॉडल्स हैं। लेकिन हाल ही में देखा गया गौरतलब है कि टेस्टिंग मॉडल मौजूदा वैगनआर के जैसा है। डिजाइन के लिहाज से ये मौजूदा वैगनआर के पेट्रोल इंजन मॉडल जैसा ही है। वहीं, इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि इस कार को मारुति सुजुकी ही लॉन्च करेगी। लेकिन, अभी ऑफिशियल जानकारी इसे लेकर कुछ सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Upcoming Electric Car in August: भारत में दस्तक देने वाली हैं ये बैटरी वाली कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज

रेंज और बैटरी

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। वहीं, इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। साथ हगी फास्ट-चार्जर से एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here