145KM रेंज के साथ आने वाली है ये बैटरी वाली स्कूटी, टॉप स्पीड से लेकर फीचर्स तक होंगे कमाल, पढ़ें डिटेल्स

Join Us icon

इंडिया की इलेक्ट्रिक व्हीलर स्टार्टअप कंपनी iGowise Mobility जल्द ही अपने नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी है कि Electric Scooter Trigo BX4 को इंडियन मार्केट में अगले साल 2023 में 26 जनवरी तक लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके प्राइस और सेल डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। अगर आप भी एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो थोड़ा और इंतजार आपका फायदा करा सकता है क्योंकि अगले साल और भी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च होने वाले हैं, जिनकी जानकारी आप यहां क्लिक कर ले सकते हैं।

इंडिया में बना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

कंपनी का कहना है कि ट्रिगो बीएक्स4 के अंदर कार के आराम और सुरक्षा का तालमेल देने की कोशिश की गई है। वहीं, आईगोवाइज मोबिलिटी के सीईओ श्रवण अप्पाना ने कहा, “ट्रिगो बीएक्स4 वास्तव में भारत के लिए बनाई गई एक स्मार्ट एसयूवी है। हमारा प्रोडक्ट भारतीय सड़कों की स्थिति और भारतीयों के उपयोग के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, भारतीय इंजीनियरों द्वारा बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: Video: Electric Scooter में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने चलते स्कूटर से कूदकर बचाई जान

iGowise Trigo BX4 का प्राइस

माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल बैटरी के तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं, अगर प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 1.1 लाख रुपये से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी है कि पहले 5000 ग्राहकों को को एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री एक्सेसरीज, गारंटीड रीसेल/बाय-बैक ऑप्शन जैसे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का लाभ मिलेगा।

फीचर्स, रेंज और टॉप स्पीड

खबरों की मानें तो Trigo BX4 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज कर 145 km की रेंज प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा इस ई-बाइक की टॉप स्पीड 75 kmph हो सकती है। इसके अलावा इसमें 15 Amps हाइपर-फास्ट ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलेगा, जिससे किसी भी मौजूदा पोर्ट में प्लगइन कर इसे चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, चार्जिंग में कितना समय लगेगा इस बात का खुलासा होना बाकि है।  इसे भी पढ़ें: 100KM चलने वाले ये 4 Electric Scooters हुए लॉन्च, 240 मिनट में होंगे फुल चार्ज

वहीं, यह भी दावा किया गया है कि ई-बाइक में कम स्पीड पर सेल्फ-स्टेबलाइजेशन दिया जाएगा है और हाई स्पीड में बेहतर स्थिरता के लिए इसमें इंटेलिजेंट ऑटो-स्विवलिंग फीचर मिलता है। वहीं, इसमें इंटेलिजेंट स्मार्ट चार्जिंग फीचर होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here