
पिछले कई माह से चर्चा जारी थी कि गूगल एचटीसी को खरीद सकता है। वहीं आज इस बात की अधिकारिक रूप से पुष्टी कर दी गई है। हालांकि गूगल द्वारा एचटीसी का पूर्ण अधिग्रण नहीं किया गया है कंपनी ने सिर्फ मोबाइल टीम को लिया है। गूगल द्वारा एचटीसी के उस टीम को लिया गया है जो गूगल पिक्लस 2 फोन के लिए कार्य कर रहे थे। विश्व की इस बड़ी तकनीकी कंपनी ने स्मार्टफोन कंपनी एचटीसी के अधिग्रहण की मुनादी करते हुए एचटीसी स्मार्टफोन के कारोबार को 1.1 बिलियन डॉलर यानि तकरीबन 7 हजार एक सौ करोड़ रुपये (70,961,000,000) में खरीद लिया है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल: रिलायंस जियो दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त
इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज एचटीसी ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वहीं गूगल ने बताया है कि कंपनी ने एचटीसी मोबाईल को 1.1 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। इस बड़े अधिग्रहण के बाद कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि गूगल पिक्सल 2 के साथ—साथ एचटीसी भी अपने स्मार्टफोन निर्माण को चालू रखेगा।
#TeamHTC is thrilled to announce agreement with @Google to drive #innovation and future product development in consumer hardware
— HTC (@htc) September 21, 2017
इस बारे में गूगल के हार्डवेयर के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रिच आॅस्ट्रलोह ने एक ब्लॉग पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हम पहले से ही पिक्सल स्मार्टफोन लाइन पर काम कर रहे हैं और इस अधिग्रहण के बाद भी एक टीम के रूप में कार्यरत रहेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम एचटीसी के साथ लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और कंपनी ने कई प्रीमियम फोन का निर्माण किया है।
गौरतलब है कि गूगल के बहुप्रतीक्षित डिवाईस पिक्सल 2 का निर्माण भी एचटीसी कंपनी द्वारा ही किया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है गूगल के इस आने वाले स्मार्टफोन पर एचटीसी की मुहर भी दिखाई दे जाए। कहा जा रहा है कि पिक्सल 2 के साथ ही कंपनी इस फोन के दूसरे वेरिएंट भी लॉन्च करेगी जिनमें पिक्सल 2 एक्सएल भी शामिल हो सकता है।
गूगल तेज़ ऐप से इस तरह आप मुफ्त में कमा सकते हैं पैसे
आपको बता दें इस बड़े अधिग्रहण से पहले भी गूगल मोटोरोला ब्रांड को 12.5 अरब डॉलर में खरीद चुकी है। मोटोरोला का तकरीबन दो साल तक आधिपत्य कायत रखने के बाद गूगल ने साल 2014 में मोटोरोला का मालिकाना हक टेक कंपनी लेनोवो को 2.91 अरब डॉलर में बेच दिया था। बहरहाल अब देखना यह होगा कि टेक जगत का इतना बड़ा समझौता दोनों कंपनियों की वित्तिय स्थिति पर क्या प्रभाव डालता है।





















