दो सस्ते Electric Scooter इंडिया में हुए लॉन्च, चलाने के लिए लाइसेंस की नहीं पड़ेगी जरुरत

Join Us icon

GT Force Electric Scooter Launch: इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप जीटी फोर्स (GT Force) ने इंडियन ऑटो मार्केट में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooter) GT Soul और GT One को लॉन्च कर दिया है। इन बैटरी वाली स्कूटी को कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस कैटेगरी के अंदर पेश किया है। वहीं, आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी के रूप में, जीटी फोर्स की स्थापना भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने और बदलाव लाने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ की गई थी। साथ ही अब इन स्कूटर्स के दम पर कंपनी इंडिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काम कर रही है। आइए आगे आपको न्यू लॉन्च (New electric scooter launch) की कीमत, रेंज और फीचर्स की जानकारी देते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस

अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी किफायती प्राइस पर इंडिया में लॉन्च किया है। कंपनी के GT Soul की को 49,996 रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) में पेश किया गया है। वहीं GT One को 59,800 रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) में लॉन्च किया गया है। आइए आगे जानते हैं इनके फीचर्स की पूरी डिटेल। इसे भी पढ़ें: गजब का काम! इस शख्स ने घर पर ही बना डाली एक पहिये वाली Electric Motorcycle, देखें दिलचस्प वीडियो

GT Soul Electric Scooter के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें GT Soul की तो इसकी खासियत है कि इसे चलाने के लिए आपको किसी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूर नहीं होगी क्योंकि यह एक स्लो-स्पीड कैटेगरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा की है जो कि हम Electric Cycle में देखते हैं। वहीं, इस बैटरी वाली स्कूटी को कंपनी नेदो वर्जन लीड 48V 28Ah और लिथियम 48V 24Ah बैटरी में पेश किया है। साथ ही इसके एक बार चार्ज करने पर 60-65kms तक की रेंज प्राप्त की जा सकती है। इतना ही नहीं जीटी सोल की लोडिंग क्षमता 130 किग्रा, सीट की ऊंचाई 760 मिमी, और ग्राउंड क्लीयरेंस 185 मिमी है।

gt-soul

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग मोड और रिवर्स मोड जैसे शानदार फीचर्स हैं। वहीं, यह 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम-आयन बैटरी वारंटी के साथ आती है।

GT One Electric Scooter के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

जीटी सोल भी एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे चलने के लिए DL की जरुरत नहीं पड़ेगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड भी 25km प्रति घंटा की है। इसके अलावा यह लीड 48V 24Ah और लिथियम 48V 28Ah बैटरी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज कर 60 से 65 किमी तक चला सकते हैं। इसके अलावा इसे हाई पावर वाले ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! 85km रेंज वाली सस्ती बैटरी वाली स्कूटी अब Flipkart से खरीदें, जानें प्राइस

gt-one-black

जीटी वन की लोडिंग क्षमता 140 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 725 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 मिमी है। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग मोड, रिवर्स मोड, मोबाइल चार्जिंग और क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here