कमाल की तकनीक: सिर्फ हाथ घुमाने से ही चार्ज होगा आपका फोन

अगर मैं आपको कहूं कि आप सिर्फ अपना हाथ घुमाएंगे और उसी से आपका फोन चार्ज हो जाएगा तो शायद आपको विश्ववास न हो। पंरतु यह सच्चाई है। हैंडएनर्जी नाम की कंपनी ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया है जो हाथ धुामने से ही एनर्जी उत्पन्न करेगा और यह इस एनर्जी से आप अपने फोन चार्ज कर सकते हैं।
हैंडएनर्जी ने एक बॉल जैसा डिवाइस बनाया है उसे आपको सिर्फ रोटेट अर्थात हाथ में लेकर गो-—गोल घुमाना है। उसे घुमने के साथ ही डिवाइस अपना काम शुरू कर देता है। उसके गोल से डिवाइस में कंपनी ने एक खास यंत्र क उपयोग किया है जिसे आप हाथ से तो आराम से धुमाते हैं लेकिन अंदर वह प्रति मिनट 5,000 चक्कर काटता है।इस मकैनिकल पावर को यह डिवाइस बिजली में बदलने में सक्षम है और उस बिजली से वह अंदर लगे 1,000 एमएएच बैटरी को चार्ज कर देता है।
भारत में लॉन्च हुई विश्व की पहली स्मार्ट टी-शर्ट
हैंडएनर्जी डिवाइस में आपको यूएसबी कनेक्टिविटी भी मिलेगी जिससे आप अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि आप पहले बैटरी को चार्ज करें और फिर फोन को बल्कि आप फोन से इस डिवाइस को कनेक्ट कर भी हाथ घुमाकर चार्ज कर सकते हैं।
कमाल की तकनीक: फोन की स्क्रीन टूटने पर खुद ही जुड़ जाएगी
हालांकि हैंडएनर्जी का यह चार्जर फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर है और आप इसे इंडीगोगो वेबसाइट से 79 डॉलर में प्री आर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने इस साल जुलाई तक इस डिवाइस के डिलिवरी का दावा किया है।