Xiaomi-Samsung के होश उड़ाने इंडिया आ रहा इस कंपनी का 160W फास्ट चार्जिंग वाला फोन, अब सेकेंड में होगा चार्ज

Join Us icon

इस महीने की शुरुआत में एक टेक वेबसाइट ने जानकारी दी थी कि Infinix अपने 160W चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। वहीं, पिछले हफ्ते ही इस फोन के रेंडर्स सामने आए थे। वहीं, अब लो बजट में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इंफीनिक्स ने ऑफिशियल तौर पर साफ कर दिया है कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपने 160 वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन को पेश करने वाली है। दरअसल, Infinix इंडिया ने अपने ट्विटर पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें एक फोन के साथ 160W चार्जिंग सपोर्ट को दर्शाया गया है। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन के नाम और लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द कंपनी इस फोन के बारे में और जानकारी शेयर करेगी।

आपको बता दें कि इस समय भारतीय बाजार में कुछ प्रमुख फोन हैं जो 120W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं 120W चार्जिंग वाला फोन 4,000mAh की बैटरी वाले फोन को करीब 15 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। हालांकि, 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन इंडिया से बाहर तो मौजूद हैं लेकिन, कोई भी फ्लैगशिप फोन अभी इंडिया में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि Infinix की 160W फास्ट चार्जिंग तकनीक उपयोगकर्ताओं को 10 मिनट से भी कम समय में फोन चार्ज करने की अनुमति दे सकती है। इसे भी पढ़ें: 8GB RAM, 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ Note 10 Series इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

infinix-charger-1

Infinix India के ट्वीट में टीज किए गए रहस्यमयी फोन की बात करें तो यह कर्व्ड एज डिस्प्ले को फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है। यह साफ नहीं है कि टीज किया गया फोन वही डिवाइस है जो नीचे लीक हुए रेंडर में दिखाया गया है। हाल ही में लीक हुए रेंडरर्स के अनुसार इसमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले है।

infinix-160w-smartphone

साथ ही लीक रेंडरर्स से पता चला था कि फोन में डिस्प्ले के ऊपर और नीचे कम से कम बेज़ल हैं। इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कैमरा कटआउट है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। निचले किनारे पर स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। पावर और वॉल्यूम कुंजियां दाएं किनारे पर स्थित हैं। रियर पैनल पर एक बड़ी “नाउ” ब्रांडिंग है, जैसा कि हम “डेयर टू लीप” ब्रांडिंग के साथ रियलमी के कुछ फोन देख चुके हैं। इसमें काफी बड़े कैमरा कटआउट के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है। एलईडी फ्लैश को ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

उम्मीद की जा रही है कि इनफिनिक्स के इस फोन में यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के साथ ही कम समय में बैटरी फुल चार्ज करने जैसे फीचर्स का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कुछ समय पहले शाओमी की ओर से खबर आई थी कि इस साल की दूसरी छमाही में 200W फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी पेश की जाएगी। यह टेक्नॉलजी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here