
इंफीनिक्स अपने शानदार एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए काफी फेमस है और समय-समय पर दमदार फीचर्स के साथ अपने लो बजट वाले फोन्स को पेश करती रहती है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपनी ‘नोट’ सीरीज में एक नया फोन Infinix Note 10 Pro को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, Infinix Note 10 Pro को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। इससे पहले फोन FCC पर भी मॉडल नंबर X695 के साथ देखा गया था।
गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर राउंट में 433 स्कोर और मल्टी-कोर राउंड में 1125 स्कोर हासिल हुए हैं। इसके अलावा लिस्टिंग में सामने आया है कि Infinix Note 10 Pro को MediaTek Helio G90T, 8GB RAM और Android 11 OS के साथ पेश किया जाएगा। दूसरी ओर एफसीसी लिस्टिंग में इस बात का खुलासा हुआ था कि Infinix Note 10 Pro को 8GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन व डुअल-बैंड Wi-Fi के साथ 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7,000 रुपये से भी कम
इतना ही नहीं FCC डॉक्यूमेंट में एक स्कैच साझा किया गया था, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली थी। इस स्कैच के अनुसार फोन के रियर पर रेकटेंगुलर शेप में क्वाड कैमरा प्लेस किया जाएगा। हालांकि, फ्रंट लुक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
इसके अलावा इंफीनिक्स ने गुरुवार को ही इंडिया में अपने लो-बजट वाले Infinix Smart 5 को पहली बार सेल के लिए पेश किया था। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 7,199 रुपये है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G25 SoC दिया गया है। ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड XOS 7 UI पर काम करने वाले इस फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 2021 में खरीदना है पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, तो ये हैं कम कीमत वाले 5 सबसे सस्ते ऑप्शन
वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा है। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में बड़ी 6000mAh की बैटरी मिलती, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 50 दिन के स्टैंडबाय टाइम और 53 घंटे तक का 4G टॉकटाइम के साथ आती है।


















