Infinix Note 7 होगा 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च, 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ होगी 6.95 इंच पंच-होल डिसप्ले

Join Us icon

Infinix को लेकर चर्चा चल रही है कि कंपनी अपनी ‘हॉट सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिसके तहत Infinix Hot 10 और Hot 10 Lite नाम से डिवाईस लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इन मोबाइल्स की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन हॉट सीरीज़ से पहले हमें इनफिनिक्स की ‘नोट सीरीज़’ से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। खबर यह है कि कंपनी आने वाली 16 सितंबर को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 7 लॉन्च करने वाली है, जिसकी स्पेसिफिकेशन्स भी हमारे पास आ गई है।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवालें से खबर मिली है कि इनफिनिक्सल ब्रांड आने वाली 16 सितंबर को भारतीय बाजार में अपनी नोट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Infinix Note 7 लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल फोन स्क्रीन के उपरी बाएं कोने में फिट किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन 6.95 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो चारों ओर से बेजल लेस बनाई गई है।

Infinix Note 7 को एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करेगा। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इनफिनिक्स नोट 7 कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा यह डिटेल तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन फोन के एक वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन को Bolivia Blue, Forest Green और Aether Black कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Infinix Hot 10

इनफिनिक्स हॉट 10 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को पंच-होल पर बना दिखाया गया है। यह होल स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। फोन डिसप्ले के चारों किनारें नैरो बेजल्स वाले है। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ किया गया है कि फोन में 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी जो 320DPI सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम और 6 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल फोन OPPO F17 Pro

लिस्टिंग में Infinix Hot 10 को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिखाया गया है। गूगल प्ले कंसोल पर यह इनफिनिक्स फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। बता दें कि टीयूवी लिस्टिंग में Infinix Hot 10 में 5,100एमएएच की बैटरी दिए जाने का खुलासा हुआ है।

infinix-note-7

इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट की बात करें को गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया था। मौजूद फोटो में डिसप्ले के दोनों साईड किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। Infinix Hot 10 Lite के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। इस लिस्टिंग में फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली यानि एचडी+ डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें : OPPO F17 इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है फोन के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Infinix Hot 10 Lite 320डीपीई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करेगा। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को 2 जीबी रैम मैमारी से लैस दिखाया गया था। यह फोन भी एंडरॉयड 10 आधारित है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट दिए जाने की खुलासा हुआ है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8300 जीपीई दिए जाने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here