इस कंपनी का सस्ता फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, Xiaomi को टक्कर देने की होगी कोशिश

भारत में इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के लॉन्च होने के एक दिन बाद ही कंपनी के नए और अपकमिंग फोन Infinix Smart 5 की जानकारी सामने आई है। हैंडसेट को Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है, जहां फोन का मॉडल नंबर Infinix-X657 है। साथ ही लिस्टिंग में रेंडर के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। रेंडर में स्पष्ट रूप से फोन के डिजाइन को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा वॉटर ड्रॉप नॉच में होगा और नीचे थोड़े मोटे बेजल होंगे। इस समय Infinix Smart 5 के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है, लेकिन आने वाले समय में डिवाइस को लेकर और जानकारी आ सकती है।
Mysmartprice पर सामने आई लिस्टिंग के अनुसार Infinix Smart 5 में HD+ डिसप्ले होगा, जिसका रिजोल्यूशन 1,600 X 720 पिक्सल और 320 DPI पिक्सल डेंसिटी होगी। इसके अलावा हैंडसेट क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6580 SoC के साथ 2GB रैम पर कार्य करेगा। फोन में बेहतर ग्राफिक्स के लिए मालि 400 GPU होगा। इसके अलावा Infinix Smart 5 फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung का सस्ता फोन Galaxy A3 Core गूगल लिस्टिंग में आया सामने, इसी महीने हो सकता है इंडिया में लॉन्च
Infinix Smart 4 Plus
अगर बात करें इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.82 इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। वहीं, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है, जिसमं रैम 3 जीबी व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी शामिल है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M01s, इसमें है 3जीबी रैम और 4000एमएएच बैटरी
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh बैटरी है जो 10वाट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 पर कार्य करता है।