5 कैमरे और 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ कम कीमत में लॉन्च होगा ये फोन, इंडिया में देगा Realme को चुनौती

Join Us icon

Infinix काफी समय से नामी ब्रांड्स को चुनौती पेश करते हुए कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन मार्केट में उतार रही है। वहीं, इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी की ओर से जल्द ही एक नया फोन लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Infinix जल्द ही मिड रेंज में एक धांसू फोन लॉन्च करने वाला है, जो कि Infinix Note 10 Pro है। माना जा रहा है कि इनफिनिक्स नोट 10 प्रो को पावरफुल प्रोसेसर, बैटरी और शानदार डिसप्ले के साथ लॉन्च किए जाने का प्लान कर चुकी है। हाल ही में फोन को FCC साइट और Geekbench लिस्टिंग्स पर देखा गया था। वहीं, अब लॉन्च से पहले फोन के रिटेल बॉक्स की इमेज ऑनलाइन स्पॉट की गई है।

Made in India होगा फोन

TechYorker द्वारा जारी की गई फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर में फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर्स सामने आए हैं। TechYorker की रिपोर्ट में Infinix Note 10 Pro का रिटेल बॉक्स दिखा। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन का प्रोडक्शन भारत में ही होगा। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द फोन की लॉन्च डेट सामने आ जाएगी। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 7,199 रुपये में हुआ लाॅन्च

डिसप्ले और बैटरी

Infinix Note 10 Pro में 6.9 इंच का डिसप्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा इनफिनिक्स इस फोन में पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएची की बैटरी दे सकती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।

रैम/स्टोरेज और प्रोसेसर

Infinix Note 10 Pro की बाकी संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G95 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इतना ही नहीं फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है।

कैमरा

वहीं कैमरे की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 10 प्रो में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में अल्ट्रावाइड सेंसर, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर भी होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7,000 रुपये से भी कम

डिजाइन

इतना ही नहीं कुछ समय पहले FCC डॉक्यूमेंट में एक स्कैच साझा किया गया था, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली थी। इस स्कैच के अनुसार फोन के रियर पर रेकटेंगुलर शेप में क्वाड कैमरा प्लेस किया जाएगा। हालांकि, फ्रंट लुक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here