जून में इस दिन लॉन्च होगी Kawasaki की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, ऐसा होगा डिजाइन

Join Us icon

Electric Vechles की डिमांड को देखते हुए अब कावासाकी (Kawasaki) भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। Kawasaki Electric Bike को अगले महीने 7 जून को लॉन्च करने वाला है, जिसे लेकर कंपनी ने टीजर भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक की झलक भी दिखाई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेट्रोल का खर्च 0 करने वाली यह ई-बाइक कैसी होगी। कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि यह बाइक 7 जून, 2022 को ग्लोबल मार्केट (Kawasaki Electric Bike launch Date) में डेब्यू करेगी। आइए आगे जानते हैं कि इस ई-बाइक में क्या खास होगा।

Kawasaki Electric Bike का डिजाइन

आगे Kawasaki Electric Bike के बारे में जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अनाउंसमेंट की थी कि वो 2023 के आखिर तक तीन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च करेगी। इसके तहत कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Vehicle) लाने जा रही है। वहीं, अगर बात करें डिजाइन की तो कंपनी के टीजर से अंदाजा लगया जा सकता है कि यह एक मोटोक्रॉस बाइक हो सकती है। हालांकि, टीजर में डिजाइन की जानकारी साफ नहीं आई है। लेकिन राइडर के हेलमेट पर बाइक की झलक रिफ्लेक्ट हो रही है। इसके मुताबिक मोटरसाइकल हरे और पीले रंग की कलर कॉम्बिनेशन में आएगी जो कि कावासाकी की खास पेंट स्कीम भी है। इसे भी पढ़ें: बवंडर मचाने आ रही 500KM रेंज वाली ये Electric Bike, महज 3 सेकेंड पकड़ेगी 100kmph की स्पीड
kawasaki-electric-bike-launch

Kawasaki और नई इलेक्ट्रिक बाइक करेगा लॉन्च

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटोक्रॉस के अलावा, कावासाकी इस साल दो और इक्लेक्टिक टू-व्हीलर्स भी लॉन्च करने वाली है। उनमें से एक निंजा 300 का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो सकती है जो कॉन्सेप्ट बाइक ईवी एंडेवर पर आधारित होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक निंजा 300 कॉन्सेप्ट ने 2019 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी हालांकि, बाद में उसी वर्ष, कावासाकी ने एक हाइब्रिड मोटरसाइकिल के लिए पेटेंट दायर किया था, जिसकी फोटो इंटरनेट पर लीक हुई थीं। इसे भी पढ़ें: 135kmph टॉप स्पीड और स्पोर्टी लुक वाली Electric Bike हुई लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए की पेमेंट करने पर होगी आपकी!

देखें Kawasaki की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की झलक

इसके अलावा पिछले साल, सुपरबाइक ब्रांड ने अपनी पहली हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक अवधारणा प्रोटोटाइप का खुलासा किया। इस अवधारणा प्रोटोटाइप ने निंजा 400 के समान ट्यूबलर स्टील फ्रेम का उपयोग किया और ट्रांसमिशन के ऊपर एक बड़ी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 399cc समानांतर-ट्विन मोटर की सुविधा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here