Lenovo K12 Pro स्मार्टफोन FCC और TENAA पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

Lenovo K12 Pro के लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब यह फोन सर्टिफिकेशन साइट FCC और TENAA पर स्पॉट किया गया है। लेनोवो डिवाइस को मॉडल नंबर XT-2091-8 के साथ देखा गया है। FCC लिस्टिंग को 91mobiles ने स्पॉट किया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Moto G9 Power का रिब्रांडेड वर्जन होगा क्योंकि इसका मॉडल नंबर भी XT2091-3 है। एफसीसी डॉक्यूमेंट में Lenovo K12 Pro की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। साथ ही टेना पर डिवाइस के रेंडर्स में डिजाइन का खुलासा हुआ है। हालांकि, Lenovo K12 Pro की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन इस साल के आखिर में पेश किया जा सकता है।

FCC लिस्टिंग के अनुसार Lenovo K12 Pro को 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन Jasper कलर ऑप्शन में आ सकता है। वहीं, स्कैच में सामने आया है कि इसका डिजाइन Moto G9 Power की तरह होगा। Lenovo डिवाइस में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और एलईडी फ्लैश के साथ स्क्वायर शेप मॉड्यूल फिंगरप्रिंचट सेंसर होगा। वहीं, फोन में पंच-होल कटआउट डिसप्ले होगा। इसे भी पढ़ें: Moto G Play (2021) होगा Motorola का कम कीमत वाला स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट

वहीं, FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार Lenovo K12 Pro और Moto G9 Power दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं। NFC, Wi-Fi 5GHz, और बैटरी क्षमता के साथ डिवाइस को पेश किया जाएगा। याद दिला दें कि Moto G9 Power में 6,000mAh की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: Motorola का सस्ता फोन Moto E7 लॉन्च से पहले ही आया सामने, 4000एमएएच बैटरी के साथ होगा 48एमपी कैमरा

Lenovo K12 Pro को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फोन चीन में पेश किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी किया था, जिसमें वर्ड “6 coming” लिखा था। लेकिन, नाम की जानकारी सामने नहीं आई थी। हाल ही में Lenovo मॉडल नंबर XT2091-7 ( Lenovo K12 Pro) को टेना पर देखा गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here