
Electric Cars की डिमांड को देखते हुए अब इंडिया में घरेलू कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) 15 अगस्त, 2022 को 3 नई बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए तैयार है। वहीं, इससे पहले Mahindra Auto ने XUV900 ऑल-इलेक्ट्रिक SUV के कुछ डिज़ाइन हाइलाइट्स को टीज किया है। टीजर में महिंद्रा ऑटो के हेलो प्रोडक्ट, XUV900 को दिखाया गया है जो कि ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ अभियान का हिस्सा होगा। संभावना है कि इस पहल के तहत, महिंद्रा मुख्य रूप से भारतीय बाजार के लिए और बाद में अन्य वैश्विक बाजारों के लिए नए इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करेगी।
Mahindra Electric Car
आपको बता दें कि नए ईवी पेश करने से पहले, महिंद्रा 27 जून, 2022 को नई जनरेशन की स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio-N) को लॉन्च करेगी। इसके बाद महिंद्रा 15 अगस्त (Independence Day) को एक लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगी, जिस दौरान इलेक्ट्रिक XUV300 और XUV700 के साथ XUV900 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: वाह! सिर्फ 4 लाख रुपये में आ रही Electric Car, मिलेगी 200km Range, सिर्फ 2 हजार रुपये में करें बुक
Mahindra XUV900 का डिजाइन
Mahindra XUV900 इलेक्ट्रिक SUV जल्द ही भारतीय निर्माता की हेलो प्रोडक्ट बन जाएगी। Mahindra XUV9000 को शुरू से ही एक इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर बनाया जाएगा। ऑटो दिग्गज के ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ अभियान में कार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक्सयूवी900 इस साल 15 अगस्त से अभियान शुरू कर सकती है क्योंकि टीज़र आने शुरू हो गए हैं।
माना जा रहा है कि XUV900 जो कूप जैसी डिज़ाइन को अपना सकती है, Mahindra Auto के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का नेतृत्व करेगी। XUV900 की डिजाइन टीम का नेतृत्व महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप के चीफ डिजाइनिंग ऑफिसर प्रताप बोस कर रहे हैं। XUV900 जो अभी कॉन्सेप्ट के शुरुआती चरण में है, जल्द ही शोकेस की जा सकती है। महिंद्रा अपनी फॉर्मूला-ई टीम के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। इसे भी पढ़ें: Electric Car की दुनिया में अब होगा दंगल, बैटरी वाली WagonR लॉन्च को तैयार, देखें कैसा होगा लुक
XUV300 EV पहले हो चुकी है शोकेस
आपको बता दें महिंद्रा ने XUV300 EV को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। वहीं, नई रिपोर्ट्स के अनुसार, XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन ICE मॉडल से बड़ा होगा। इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी इसलिए यह कॉम्पैक्ट SUV नहीं होगी।
ऐसा होगा तीनों इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन
तीनों SUV में स्पेशल C-शेप के बड़े LED डे-टाइम रनिंग लैंप दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इनमें से सबसे बड़ी SUV पर LED डे-टाइम रनिंग लैंप एक लाइट बार से जुड़े नजर आ सकते हैं। पीछे की तरफ, LED टेल लैंप भी इसी सी-शेप के हैं। इस SUV के पीछे की तरफ एक लाइट बार भी मिलता है जो दोनों टेल लैंप को जोड़ता है। बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिंद्रा की ये तीनों गाड़ियां कंपनी के मौजूदा व्हीकल से अलग होंगी।




















