4,380mAh बैटरी के साथ Nokia का नया मिड-रेंज फोन हुआ FCC पर स्पॉट, जल्द कर सकता है एंट्री

Join Us icon

पिछले काफी समय से चर्चा है कि HMD Global अपने नए फोन पर काम कर रही है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी बाजार में अपना बेहद सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.4 लेकर आने वाली है। जो कम कीमत के साथ ही कई खास फीचर्स से लैस होगा। कुछ समय पहले स्मार्टफोन बैंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के बाद लग रहा है कि कंपनी एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि मॉडल नंबर TA-1277 के साथ FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

91mobiles ने FCC पर Nokia TA-1274 स्मार्टफोन को स्पॉट किया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार नोकिया टीए-1277 मॉडल नंबर वाला फोन 4,380mAh बैटरी से लैस होगा। आने वाले समय में इस फोन को लेकर और कई जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसे भी पढ़ें: 5 बेस्ट Nokia स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम बजट में

nokia-phone-fcc

पिछले महीने कंपनी ने इंडिया में अपने Nokia 5310 को लॉन्च किया था। Nokia 5310 फोन 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के नीचे न्यूमैरिक कीपैड मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 123.7mm x 52.4mm x 13.1mm का है तथा फोन का वज़न 88.2ग्राम है। फोन में मौजूद डुअल फ्रंट स्पीकर इसकी खासियत है।

इस फोन में 8 एमबी की रैम मैमोरी दी गई है। नोकिया 5310 मोबाइल 16एमपी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ वीजीए कैमरा दिया गया है। Nokia 5310 में एमपी3 प्लेयर के साथ ही 3जी2, 3जीपी और एएमआर फाइल्स को भी प्ले किया जा सकता है। यह फोन एफएम रेडियो सपोर्ट करता है जिसे हेडफोन के साथ ही वायरलेस तरीके से भी चलाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: क्या आप अब भी करते हैं Nokia से प्यार? जानें नोकिया के बनने, मिटने और फिर बनने की कहानी

Nokia 5310 में ब्लूटूथ 3.0 के साथ ही 3.5एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है जो GSM 900/1800 नेटवर्क बैंड पर कनेक्टिविटी देता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1200एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 20.7 घंटे का टॉकटाईम और 22 दिन तक का स्टेंड बॉय देने में सक्षम है। खास बात है कि इस फोन की बैटरी को कवर हटाकर फोन के निकाला भी जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here