
OLA Electric इस समय देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (OLA Electric Car) को लेकर जानकारी दी थी। वहीं, इस अपकमिंग ई-कार के टीजर को भी टीज किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि कंपनी जल्द ही अपनी OLA Electric Bike को लेकर आने वाली है, जिसपर काम किया जा रहा है। दरअसल, कंपनी के सीईओ Bhavish Aggarwal ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ओला की ओर से अगले साल 2023 में मार्च तक ( Holi 2023) को नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की जा सकती है।
CEO ने किया ट्विट
ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक लाने जा रही है। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर ही वोट के जरिए लोगों की राय भी मांगी है। हालांकि, अभी ई-बाइक की लॉन्च डेट और किसी भी फीचर्स, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: LML Star Electric Scooter Booking: फ्री में बुक करें बैटरी वाली स्कूटी, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज
OLA स्पोर्ट्स बाइक हो सकती है लॉन्च
अपनी ई-बाइक के ऐलान के साथ ही भाविश अग्रवाल ने लोगों से पुछा कि वह स्पोर्ट्स, क्रूजर, एडवेंचर और कैफे रेसर में से कौनसी बाइक ज्यादा पसंद करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 47.1 प्रतिशत वोट स्पोर्ट्स बाइक के लिए किए गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर क्रूजर बाइक है जिसे अब तक 27.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर 15.1 वोट के साथ एडवेंचर और 10.1 प्रतिशत वोट के साथ आखिरी पायदान पर कैफे रेसर बाइक रही। ऐसे में अगर लोगों की पसंद को ध्यान में रखा जाएगा तो कंपनी ओला स्पोर्ट्स बाइक को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Video: Electric Scooter में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने चलते स्कूटर से कूदकर बचाई जान
जैसा कि हमने आपको बताया है कि कंपनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि बाइक किस तरह के डिजाइन पर आधारित होगी। लेकिन, कंपनी के डिजाइन के विकल्प से साफ है कि आने वाली बाइकि स्पोर्ट्स बाइक, क्रूजर बाइक, एडवेंचर मोटरसाइकिल या कैफे रेसर डिजाइन पर ही आधारित होगी।























