10,000 रुपये से कम बजट में पैनासोनिक ने लॉन्च किया 4जी फोन

Join Us icon

पिछले सप्ताह पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में दो फोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने एलुगा प्रिम प77 को उतारा था। प्रिम एक ऊंचे रेंज का फोन है जबकि पी77 को कम रेंज में पेश किया गया है। अब कंपनी ने मध्य रेंज में पी88 को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 9,290 रुपये है। इसे विशेष तौर से कैमरा फोन के रूप में कंपनी ने पेश किया है।

पैनासोनिक पी88 में ​जहां रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का दिया गया है।​ रियर कैमरे के साथ ट्रिपल फ्लैश दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरे के साथ भी आपको सॉफ्ट फ्लैश मिलेगा।

नुबिया एन1 लॉन्च, इसमें है 5,000 एमएएच की बैटरी

मैटल फिनिश डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में 5.3-इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी 1280×720 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास का उपयोग किया गया है। फोन की स्क्रीन कोटेड है जो इसे खंरोच से बचाते हैं और इसे मजबूती भी प्रदान करते हैं।

पैनासोनिक पी88 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है और इसमें 1.2गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का सपोर्ट है।

इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये

दोहरा सिम आधारित पैनासोनिक पी88 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, 3जी, जीपीएस और वाईफाई है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह फोन गोल्ड और चारकोल ग्रे सहित दो रंगों में उपलब्ध है।

जहां तक पी77 की बात है तो यह फोन 5,299 रुपये की ​कीमत में आॅनलाईन शॉपिंग साईट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसमें 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसके साथ ही 1 गीगाहर्ट्ज़ का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है और फोटाग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।