Redmi 13C 5G: इंडिया में लॉन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/12/redmi-13c-5g.jpg

रेडमी 13सी 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी नई ’13सी सीरीज’ के तहत दो नए मोबाइल उतारे हैं जिनमें Redmi 13C 4G और Redmi 13C 5G शामिल है। सस्ता प्राइस और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये रेडमी फोन कम बजट में बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। 4जी मॉडल की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं तथा 5जी मॉडल की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

Redmi 13C 5G प्राइस

रेडमी 13सी 5जी फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 4जीबी रैम का रेट 10,999 रुपये, 6जीबी रैम का प्राइस 12,499 रुपये तथा 8जीबी रैम की कीमत 14,499 रुपये है। परचेज के दौरान आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूज़ करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। आने वाली 16 दिसंबर से फोन की सेल शुरू हो जाएगी तथा इसे Startrail Silver, Startrail Green और Starlight black कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 13C 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

Redmi 13C 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस रेडमी फोन को TÜV flicker-free certification और low blue light certification प्राप्त है।

प्रोसेसिंग

रेडमी 13सी 5जी फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इस 8 कोर प्रोसेसर में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 कोर्टेक्स-ए74 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 4 कोर्टेक्स-ए55 कोर दिए गए हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 13सी 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 1/2.76” सेंसर साईज़ वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 0.612μm पिक्सल सपोर्ट करता है तथा एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

रैम मैमोरी

Redmi 13C 5G फोन इंडिया में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम को डबल कर देता है। वहीं फोन में 1टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी 13सी 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोन चार्ज करने के लिए मोबाइल में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। यूजर्स को निराशा हो सकती है कि कंपनी फोन बॉक्स में सिर्फ 10वॉट चार्जर ही साथ दे रही है।

कनेक्टिविटी

रेडमी 13सी 5जी फोन में 7 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। फोन में Dual SIM को लगाया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाईफाई 5 सहित 3.5mm jack भी मिल जाता है।

Redmi 13C 5G फीचर्स

यह रेडमी फोन स्टार ट्रायल डिजाइन पर बना है जो इसे शानदार लुक प्रदान करता है। वहीं 8.19एमएम की थिकनेस इसके यूज़ को भी आसान बनाती है। फोन को आईपी रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।